फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलीम खान ने अपने दोस्तों और ससुर पर लिखे थे फिल्म शोले के किरदार, जानें अनसुने किस्से

Sat, 24 Nov 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 24 Nov 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Salim Khan had written Sholay's characters on his friends and father-in-law
सलीम खान
बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान 83 साल के हो गए हैं। सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल स्क्रिप्ट राइटर, स्क्रीन प्ले और डायलॉग राइटर रहे हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता एक पुलिस वाले थे, लेकिन सलीम खान एक्टर बनना चाहते थे। जिसकी चाह में वह मुंबई आए। 
Salim Khan had written Sholay's characters on his friends and father-in-law
sholey
लेकिन सलीम खान के बारे में कई ऐसी बाते हैं जो शायद लोग नहीं जानते होंगे। बता दें सलीम खान और जावेद अख्तर ने 70 और 80 के दशक में कुल 24 पटकथा लिखीं, जिसमें से 20  फिल्में सुपरहिट हुई। शोले फिल्म आज भी लोगों की जुबान पर रहती है। 
Salim Khan had written Sholay's characters on his friends and father-in-law
Sholey
फिल्म को रिलीज हुए 43 साल हो गए हैं, फिल्म को लेकर सलीम खान एक इंटरव्यू में बताया कि, फिल्म के मशहूर किरदार जय-वीरू और ठाकुर का नाम उन्होंने अपने दोस्तों के नाम पर रखा था। सलीम खान ने फिल्म के किरदारों के नाम अपने कॉलेज के दोस्त वीरेंदर सिंह व्यास और जय सिंह राव कलेवर के नाम पर रखे थे। वहीं उन्होंने शोले के ठाकुर बल्देव सिंह का नाम अपने ससुर के नाम पर रखा था। जो मुंबई के एक मशहूर डेंटिस्ट थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan had written Sholay's characters on his friends and father-in-law
bollywood - फोटो : self
फिल्म शोले की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने के लिए सलीम खान को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। जिसमें जावेद का भी आधा हिस्सा था। लेकिन यह रकम उस समय किसी भी राइटर के लिए बहुत बड़ी राशि थी। फिल्म शोले की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने के लिए सलीम खान को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। जिसमें जावेद का भी आधा हिस्सा था। लेकिन यह रकम उस समय किसी भी राइटर के लिए बहुत बड़ी राशि थी। बता दें सलीम - और जावेद फिल्मों के लिए साथ में लिखते थे, लेकिम 1982 में फिल्म शक्ति के दौरान दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। जिसके बाद दोनों की राह जुदा हो गई। 
विज्ञापन
Salim Khan had written Sholay's characters on his friends and father-in-law
salman khan salim khan
दोनों से आखिरी बार साथ में मिस्टर इंडिया के लिए काम किया था। सलीम खाम ने साल 1996 के बाद फिल्मों के लिए लिखना बंद कर दिया था। हालांकि बेटे सलमान के लिए उन्होंने वीर, किक , वांटेड, दबंग जैसी फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स की टिप्स दी हैं। 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed