फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर अकेले पीनी होती तो मेरठ के ठेके बुरे थे क्या...,'जीरो' की रिलीज से पहले पढ़ें बउआ सिंह के डायलॉग

Sat, 24 Nov 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 24 Nov 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Shah Rukh Khan aka Bauua singh famous dialogues from the film Zero
शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' अगले माह 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही 'जीरो' के मुख्य किरदार यानी मेरठ के बउआ सिंह ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। अपने मेरठिया अंदाज से वह अपने फैंस को दिवाना बना रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले पढ़ें बउआ सिंह के खास डायलॉग :-


 
Meerut, Shah Rukh Khan aka Bauua singh famous dialogues from the film Zero
शाहरुख खान

हाल ही में फिल्म के एक गाने का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शाहरुख मेरठ का जिक्र करते दिख रहे हैं। वह अनुष्का शर्मा से मिलते हैं और कहते हैं अबे, आये हैं! जूस, रूह आफज़ा, रसना, बंटा कुछ तो पूछ लो! इसके बाद अनुष्का उन्हें ड्रिंक ऑफर करती हैं। इस पर बउआ सिंह कहते हैं 'अगर अकेली पीनी होती तो मेरठ के ठेके बुरे थे क्या..'


 
Meerut, Shah Rukh Khan aka Bauua singh famous dialogues from the film Zero
शाहरुख खान

उधर बउआ सिंह के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो यहां भी बउआ सिंह ने धमाल मचा रखा है। 38 की उम्र में कुंवारे घूमने वाले बउआ सिंह कहते हैं, 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं। शादी भी एक बार होती है और प्यार प्यार भी एक बार ही होता है, तो शादी तो हमारी एक बार भी नहीं हुई है! और प्यार तो हमको हर हफ्ते हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Shah Rukh Khan aka Bauua singh famous dialogues from the film Zero
शाहरुख खान

फिल्म में बउआ सिंह शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप भी करते दिख रहे हैं। इस बारे में फैंस के सवाल पर बउआ सिंह कहते हैं कि 'असली तो हमारा ही था, हमने शाहरुख खान को गिफ्ट किया था और वैसे भी उनका तीन बार 'पलट' था और हमारा एक बार।  


 
विज्ञापन
Meerut, Shah Rukh Khan aka Bauua singh famous dialogues from the film Zero
शाहरुख खान

खास बात ये भी है कि मेरठ के बउआ सिंह इतने तेज हैं कि दुनिया-जहान की सुर्खियों पर भी उनकी नजर है हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी पर दुखी होते हुए बउआ सिंह ने ट्विटर पर कहा उम्र तो आज पूरी खत्म हो गई गुड्डु दीपिका पादुकोण ने कर ली शादी। किसी बात से नाराज होकर बउआ सिंह एक अन्य ट्वीट में कहते हैं, 'तुम मिलो बेटा... बताते हैं तुमको, मेरी छर्रे वाली बंदूक याद है ना। एक आंख बची है उसके लिए दुआ करो तुम!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed