फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रणवीर सिंह पापा बन गए': परिणीति चोपड़ा के चैट सेशन में यूजर ने पूछा सवाल, अभिनेत्री ने यूं दिया जवाब

Tue, 24 Aug 2021 11:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 24 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh papa ban gaya?' Parineeti Chopra asks actor to 'please confirm' after user query on Deepika Padukone
परिणीति चोपड़ा-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्हें फैन्स सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। बीते दिनों रणवीर- दीपिका अस्पताल के बाहर नजर आए तो फैंस काफी एक्साइटिड हो गए और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंट्रैक्शन किया तो रणवीर और दीपिका से जुड़ा ये सवाल फैन ने परिणीति से पूछ डाला। ऐसे में परिणीति ने इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह को टैग कर दिया और लिखा रणवीर सिंह से पूछो। दरअसल, सेशन के दौरान एक फैन ने लिखा- रणवीर सिंह पापा बन गया, जिसके जवाब में परिणीति ने रणवीर सिंह को टैग करके लिखा- कृपया, पुष्टि कीजिए। मालूम हो कि रणवीर और परिणीति अच्छे दोस्त हैं। परिणीति ने अपना डेब्यू रणवीर सिंह के साथ लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल से 2011 में किया था। इसके बाद दोनों किल दिल में साथ आए।

Ranveer Singh papa ban gaya?' Parineeti Chopra asks actor to 'please confirm' after user query on Deepika Padukone
- फोटो : pariniti

परिणीति की ये इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही फैंस रणवीर सिंह के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। 

Ranveer Singh papa ban gaya?' Parineeti Chopra asks actor to 'please confirm' after user query on Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
2018 में हुई शादी

14 नंवबर 2018 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में जब विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर दीपिका- रणवीर के मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट होने की तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस उत्साहित हो गए और कमेंट्स कर प्यार लुटाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh papa ban gaya?' Parineeti Chopra asks actor to 'please confirm' after user query on Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

विरल के पोस्ट पर अधिकतर कमेंट्स यही हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपवीर के फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या कपल के घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं? क्या कपल जल्दी ही सभी को गुड न्यूज सुनाएगा। नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दीपिका और रणवीर की वेडिंग सेरेमनी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी। इसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Ranveer Singh papa ban gaya?' Parineeti Chopra asks actor to 'please confirm' after user query on Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

बता दें कि दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण की जोड़ी शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी बनेगी। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फाइटर और पठान के अलावा दीपिका के खाते में द इंटर्न और 83 भी शुमार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed