बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने आज से चार दिन पहले अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। इन फाेटोज के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अभिनेता को ट्रोल करने लगे। कुछ तो रणवीर सिंह की इन तस्वीरों से इतना आहत हो गए कि उन्होंने अभिनेता के खिलाफ 'महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं अब इस पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का बयान आया है।
Ranveer Singh: रणवीर के पक्ष में उतरे विवेक अग्निहोत्री, कहा- महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें देख क्या पुरुषों की..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक अग्निहोत्री ने कहा...
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जब विवेक अग्निहोत्री से इस पूरे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, "यह बहुत ही स्टूपिड एफआईआर है। यह एक ऐसा मासला है, जिस पर बिना किसी कारण के इतना बवाल हो रहा है। प्राथमिकी में लिखा है कि महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब बताओ, जब महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें सामने आती होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है? यह एक ऐसा मूर्खतापूर्ण तर्क है। हमारी संस्कृति में मानव शरीर की हमेशा सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है जिसका मैं समर्थन नहीं करता।"
स्वरा भास्कर ने भी किया सपोर्ट
रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर स्वरा भास्कर ने एक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा कि जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। अब जब रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ तो स्वरा ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया। इसी को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने अपना बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'हमारे देश में इतनी मूर्खता और बेरोजगारी है।'
वहीं अभिनेत्री और गायक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, महिलाएं रणवीर सिंह की बूटी और बोल्ड फोटोशूट के एस्थेटिक्स की तारीफ कर रही हैं। यदि कोई महीला किसी पत्रिका के कवर के लिए इस तरह का फोटोशूट करवातीं तो पुरुष क्या कहते? समानता भी दोहरे मापदंड से भरी है।
While women are all praise for #RanveerSinghs booty and the aesthetics of the nude photoshoot,
What would the men have said to a woman posing like that in society on a magazine cover ( forget the horny gasps in private) ?
Even equality is full of double standards. Sigghh
मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था। रणवीर को इन फोटोज की वजह से लोगों की खूब नाराजनी झेलनी पड़ रही है। लगातार उनके खिलाफ शिकायतें हो रही हैं।