{"_id":"5c91b6c3bdec22144d7e0d13","slug":"ranveer-singh-revealed-deepika-padukone-habits-said-she-wants-him-come-home-on-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 4 महीने बाद ही रणवीर सिंह का खुलासा, इन आदतों से परेशान हो चुकी हैं दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 4 महीने बाद ही रणवीर सिंह का खुलासा, इन आदतों से परेशान हो चुकी हैं दीपिका
Wed, 20 Mar 2019 09:12 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika padukone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक माने जाते हैं। बीते साल इन दोनों से शादी की है। इसके बाद से ही ये दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद से यह दोनों एक-दूसरे की आदतों के बारे में भी काफी खुलासे करते रहते हैं। अब रणवीर सिंह ने दीपिका और अपनी एक आदत का खुलासा किया है।
ranveer singh and deepika padukone
- फोटो : file photo
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया है कि उनकी पत्नी काफी सख्त मिजाज वाली हैं। उन्होंने कहा- 'दीपिका को मेरा घर से देर तक बाहर रहना और खाना खाए बिना घर से निकलना दोनों ही बातें पसंद नहीं है। इन सब चीजों को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाती है।' रणवीर ने उनके इस रवैया का कारण भी बताया है।
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : amar ujala
पद्मावत एक्टर ने आगे कहा- 'मैंने दीपिका से बहुत कुछ सिखा है। मुझे नहीं लगता कि मैं कोई भी काम उनकी आवाज सुने बिना कर सकता हूं। किसी चीज को खरीदने वक्त भी मेरे ऐसा होता है। शॉपिंग के समय वह मुझसे हमेशा कहती है कि पता करो ये चीज कितने की है।' इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका से जुड़ी कई बातें बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone
- फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण का हाल ही में लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है। दीपिका ने पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ इस वैक्स स्टैच्यू के अनावारण समारोह में लंदन पहुंचकर हिस्सा लिया। अभिनेत्री की इस प्रतिमा का नाम 'द स्चैच्यू ऑफ परपज' रखा गया है।
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
वहीं पत्नी और उनके स्टैच्यू की तस्वीर को एक्टर रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा- 'डीपी 2.0 ओरिजिनल वाली तो मेरे पास है।' पति के इस मजाकिया कैप्शन पर दीपिका ने भी बड़े ही अलग अंदाज में उन्हें जवाब दिया। अभिनेत्री ने रिप्लाई में लिखा- 'अब तुम्हें अच्छे से पता है कि जब तुम्हें मेरी ज्यादा याद आएगी तो कहां जाना है।' दीपिका और रणवीर के फैंस उनके इस मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया।