रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट अहम भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। रणवीर बॉलीवुड में अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को पसंद नहीं आता और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं।
अर्जुन कपूर ने रणवीर को कहा- 'नारंगी मौसंबी वाला', यूजर्स बोले- फैन्सी ड्रेस कम्पटीशन चल रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रणवीर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर न केवल फैंस ने बल्कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें ट्रोल कर दिया। जीहां रणवीर की फोटो पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने उन्हें नारंगी मौसंबी वाला तक कह दिया।
इसके अलावा रणवीर की इस फोटो पर फैंस के भी अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- तुम क्या किसी फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन में जा रहे हो। हालांकि, इस बीच कुछ फैन्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अर्जुन को भी ट्रोल किया और उन्हें 'संतरे वाला' कहा।
