रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिनकी एनर्जी हमेशा हाई रहती है। अपने अभिनय और अपनी एनर्जी के साथ-साथ रणवीर सिंह फिल्म जगत में एक और चीज के लिए बहुत मशहूर हैं और वो है उनका फैशन। रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन लोगों को बहुत ही गुदगुदाता है। वो अपने फैशन में एक्सपेरिमेंट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके फैशन को लेकर क्या सोचते हैं, बस उनका जो दिल करता है वो वही पोशाक पहनते हैं। हाल ही में एक बार फिर से रणवीर सिंह अपने अनोखे फैशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
फैशन: लाखों के आउटफिट में फिर दिखा रणवीर सिंह का अतरंगी अंदाज, स्टार्स की निकली हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गले में पर्ल नेकपीस और कानों में पहने टॉप्स
रणवीर सिंह ने एक मशहूर ब्रांड की जर्सी जिप जैकेट पहनी है। जिसमें वो वाकई में काफी कूल लग रहे हैं। लेकिन इसके साथ भी रणवीर सिंह अपना यूनिक टच देना बिलकुल नहीं भूले। उन्होने इस जर्सी के साथ पर्ल नेकपीस कानों में स्टोन स्टडेड टॉप्स, सिर पर गुची बैंड और आंखों पर व्हाइट ब्रॉड आउटलाइन वाला चश्मा पहना है।
आउटफिट की कीमत आपको कर देगी हैरान
रणवीर सिंह के इस आउटफिट की कीमत निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगी। उनके इस कॉस्टयूम की कीमत एक लाख छप्पन हजार के आसपास है। इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ‘लोगों ने कहा अपनी ची ढूंदो मैंने गुच्ची ढूंढ ली। उनकी इस तस्वीर पर सितारे जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
तस्वीर को देखने के बाद छूटी सितारों की हंसी
रणवीर सिंह की इस अनोखी पोशाक के साथ-साथ उनके इस लुक को देखकर सितारे भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों की और सितारों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। निर्देशक जोया अख्तर, अंगद बेदी, हिमेश रेशमिया , कुब्रा सैत, एली अवराम, टाइगर श्रॉफ ने कमेंट बॉक्स में हंसी वाला इमोजी लगाया और इसी के साथ रणवीर के कैप्शन को मजेदार बताया है।फैंस भी उनके इस लुक पर खुब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनका लुक पसंद आ रहा है तो वहीँ कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि रणवीर इतने अजीब कॉस्ट्यूम क्यों पहनते हैं।
पहले भी अलग-अलग लुक में दिखे रणवीर सिंह
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह इस तरह के अतरंगी लुक में नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी वो नीले आउट फिट में गोल्डन जूलरी, लंबे बाल और पर्स लिए नजर आए थे। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने उन्हें दीपिका पादुकोण और बप्पी लहरी का कॉम्बिनेशन बताया था। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्म 83 में एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।