फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Expose: अभिनेत्री श्रुति गेरा का चौंका देने वाला खुलासा, कहा- न्यूकमर्स को ड्रग्स देकर बनवाते हैं अश्लील वीडियो

Sat, 24 Jul 2021 06:35 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Jul 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Expose: actress shruti gera reveals adult videos are shot after giving drugs to newcomers
श्रुति गेरा - फोटो : instagram

सोमवार को राज कुंद्रा और 11 आरोपियों को पोर्नोग्राफी रैकेट में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही मॉडल्स और अभिनेत्रियां सामने आकर इस गंदे कारनामे के बारे में पोल खोल रही हैं। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा इस विषय में बोल चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रुति गेरा ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड में लड़कियों को न्यूड वीडियो शूट करने के लिए पहले ड्रग दिए जाते हैं और फिर पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें मजबूर किया जाता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई अभिनेत्री ऐसा कुछ कह रही हैं।


अभिनेत्रियां बता चुकी हैं ये बात 
राज कुंद्रा की कंपनी के बारे में अभिनेत्रियां यह बता चुकी हैं कि उनसे वेब सीरिज के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाया गया था और उसके बाद उनपर अश्लीलता भरे सीन शूट करने का दबाव बनाया गया था। यह मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। 
 

Expose: actress shruti gera reveals adult videos are shot after giving drugs to newcomers
श्रुति गेरा - फोटो : instagram

राज कुंद्रा की कंपनी का आया था ऑफर
श्रुति गेरा ने एक मीडिया कंपनी से बातचीत में बताया कि आज से तीन साल पहले राज कुंद्रा की कंपनी ने उनके सामने भी वेब सीरिज करने का प्रस्ताव रखा था जिसके लिए एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे यह कहा था कि राज, वेबसीरिज की दुनिया में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। 

Expose: actress shruti gera reveals adult videos are shot after giving drugs to newcomers
श्रुति गेरा - फोटो : instagram

नई अभिनेत्रियों को दिए जाते हैं ड्रग्स
उन्होंने बताया कि खुद से ये महसूस कर चुकी हैं कि इंडस्ट्री में बहुत कुछ चलता है। नई अभिनेत्रियों को पहले ड्रग्स दिए जाते हैं और फिर उनसे अश्लील वीडियो शूट करवा लिए जाते हैं और यह सिर्फ अभिनेत्रियों के साथ ही नहीं बल्कि नए एक्टर्स के साथ भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Expose: actress shruti gera reveals adult videos are shot after giving drugs to newcomers
श्रुति गेरा - फोटो : instagram

निर्माता करते हैं ब्लैकमेल
श्रुति ने बताया कि उनके पास भी कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स का ऑफर आ चुका है और जब उन्होंने मना किया, तब पता चला कि निर्माताओं की नियत कितनी खराब होती है। उन्होंने ये भी कहा कि यह लोग कमरे में कैमरा लगाकर आपकी वीडियोज निकाल लेते हैं और बाद में ब्लैकमेल करते हैं। 

विज्ञापन
Expose: actress shruti gera reveals adult videos are shot after giving drugs to newcomers
श्रुति गेरा - फोटो : instagram

नए एक्टर्स का होता है शोषण
बॉलीवुड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्मों में नए कलाकारों को फिलर के तौर पर लिया जाता है। लीड एक्टर्स के ऑडिशन नहीं लिए जाते हैं। कास्टिंग के वक्त नए एक्टर्स के लिए खूब खतरा रहता है क्योंकि यहां उनका शोषण होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed