फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: राज की एडल्ट कंटेंट कंपनी में पार्टनर हैं शिल्पा शेट्टी, अभिनेत्री से हो सकती है दोबारा पूछताछ

Sat, 24 Jul 2021 06:04 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Jul 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Case: shilpa is business partner in raj kundra adult content company may enquired again
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

राज कुंद्रा पोर्न मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और एजेंसी द्वारा की जा रही जांच में कुछ न कुछ निकलकर आ रहा है। शुक्रवार को राज कुंद्रा की कस्टडी को बढ़ाने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई। शिल्पा के नाम पर 23 कंपनियां हैं और वे बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर भी हैं। पहले अभिनेत्री राज की कंपनी ‘वियान इंडस्ट्रीज’ पर मालिकाना हक रखती थीं लेकिन पिछले साल ही उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शिल्पा को हॉटशॉट एप के बारे में कुछ पता है जिसके बाद उनसे लगभग पांच घंटे पूछताछ की गई थी।


एडल्ट कंटेंट कंपनी में हैं पार्टनर
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा को राज के एप हॉटशॉट के बारे में पहले से पता था राज कुंद्रा कई बार एप से होने वाली कमाई की भारी रकम को शिल्पा के अकाउंट में डलावाया था। शिल्पा राज की एडल्ट कंटेंट कंपनी ‘केनरिन’ में उनकी पार्टनर हैं। 

 





 

Raj Kundra Case: shilpa is business partner in raj kundra adult content company may enquired again
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

क्या शिल्पा को कंपनी से हुआ है धनलाभ?
पहले लग रहा था कि शिल्पा शेट्टी का मामले से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन अब वे भी मुंबई क्राइम ब्रांच के निशाने पर हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि शिल्पा इस मामले में शामिल हैं या नहीं और क्या उन्हें भी कंपनी से कोई धन लाभ हुआ है?

 

Raj Kundra Case: shilpa is business partner in raj kundra adult content company may enquired again
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा से हो सकती है दोबारा पूछताछ 
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के बैंक अकाउंट्स की जांच करना भी शुरु कर दिया है। इसके अलावा वियान इंडस्ट्रीज के सिलसिले में शिल्पा से दोबारा पूछताछ भी हो सकती है। कंपनी से उनके इस्तीफा देने की वजह और कंपनी में उनके कार्यकाल के समयसीमा के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Case: shilpa is business partner in raj kundra adult content company may enquired again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच
वियान इंडस्ट्रीज के सीसीटीवी फुटेज को एजेंसी द्वारा जांचा जा रहा है। जांच में ये भी सामने आया था कि सर्वर से डेटा को डिलीट किया है, ऐसे में उस व्यक्ति की तलाश जारी है जिसने ये काम किया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स टीम के द्वारा डिलीट किए गए डेटा को रिस्टोर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Raj Kundra Case: shilpa is business partner in raj kundra adult content company may enquired again
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सट्टेबाजी की कंपनी ने कुंद्रा के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
एक रिपोर्ट के अनुसार, सट्टेबाजी वाली कंपनी से कुंद्रा के खाते में भी बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी। ऐसे में इस बात की भी जांच होगी कि एडल्ट कंटेंट से होने वाले फायदे का उपयोग कहीं सट्टेबाजी में तो नहीं हो रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed