फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरा है या चांद खिला: 70 के दशक की इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती पर फिदा था जमाना, किसने धड़काया था आपका दिल!

Sat, 24 Jul 2021 05:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 24 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Parveen babi to rekha bollywood actresses from 70s who were loved by audience
जीनत अमान, रेखा, परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो जो भी हो तुम खुदा की कसम लाजवाब हो... मोहम्मद रफी की आवाज में सजा ये गाना भले ही गुरु दत्त ने सिर्फ वहीदा रहमान के लिए गाया था लेकिन इस गाने की एक एक लाइन बॉलीवुड की उन तमाम खूबसूरत हीरोइनों पर बिल्कुल फिट बैठती हैं जिन्हें देखकर हर किसी के दिल धड़क जाया करते थे। हिंदी सिनेमा में हमेशा से खूबसूरती को तरजीह दी गई है। आज के समय में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीना दिख जाती हैं, लेकिन 70 के दशक में खूबसूरती का वो दौर था जब पर्दे पर ग्लैमर और हुस्न के चार चांद लगा करते थे।



इन हसीनाओं पर फिदा था जमाना

70 के दशक की बहुत सी हीरोइने अब पर्दे से दूर हो गईं तो कुछ कभी कभार लाइमलाइट में आ जाती है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब अपनी खूबसूरत अदाओं से इन हसीनाओं ने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था। इन अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से प्रतिभा का परिचय तो दिया ही साथ ही ऐसी खूबसूरती भी दिखाई कि देखने वाला सब कुछ भूल गया। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे मे आपको बताते हैं जिन्होंने एक वक्त पर लोगों का दिल चुरा लिया था।

Parveen babi to rekha bollywood actresses from 70s who were loved by audience
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन बाबी

बड़ी बड़ी आंखें, खूबसूरत चेहरा और एक ही वार में घायल कर देने वाली वो तीखी निगाहें सिर्फ परवीन बाबी की ही हो सकती थीं। 4 अप्रैल 1949 को जन्मीं परवीन बाबी ने करीब 10 साल के एक्टिंग करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्में की थी। उनमें करीब 10 फिल्में जबरदस्त हिट हुई थीं। परवीन बाबी की अदाओं का खुमार सिर्फ आम जनता पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई हैंडसम हंक पर भी था। ये ही वजह थी कि हर कोई उनका आशिक होने का दावा किया फिरता था। परवीन बाबी की जोड़ी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के साथ खूब जमी थी। 

Parveen babi to rekha bollywood actresses from 70s who were loved by audience
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रा रेखा ने तो जैसे समय को अपनी मुट्ठी में बांधा हुआ है। रेखा आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। हालांकि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनके लुक्स को खास पसंद नहीं किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया और फिर अपनी खूबसूरती व अभिनय से लोगों का दिल जीता। रेखा आज भी बेहद हसीन हैं और उनकी खूबसूरती पर फिदा होने वाले जानते हैं कि इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen babi to rekha bollywood actresses from 70s who were loved by audience
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान

जब पर्दे पर ज्यादातर हीरोइनें सिर्फ सूट साड़ी पहनें नजर आती थीं उस दौर में बिकिनी और बोल्ड कपड़ो में जीनत अमान ने हंगामा मचा दिया था। जीनत अमान ने मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था। उन्हें इसमें दूसरा स्थान मिला था और टाइटल मिला था फर्स्ट प्रिसेंस। उन्होंने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम किया। जीनत अमान विवादों का हिस्सा भी रहीं लेकिन अपने हुनर को उन्होंने कभी विवादों के आगे कमजोर नहीं होने दिया। इसके साथ ही वो बनी हुस्न की वो मल्लिका जिसका दीवाना सारा जमाना हो गया।

विज्ञापन
Parveen babi to rekha bollywood actresses from 70s who were loved by audience
राखी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी

पर्दे पर सफल हीरोइन बनने से लेकर दमदार मां के किरदार निभाने तक हर किरदार में राखी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में जन्मीं राखी ने बंगाली फिल्म बधू बारन से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में अपने अभिनय से उन्होंने तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक राष्ट्रीय अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वो 70 से 80 के दशक में सबसे ज्यादा पेमेंट लेने वाली दूसरी अभिनेत्रीं थीं। इसके साथ ही उनकी खूबसूरती और बेमिसाल अभिनय के हमेशा लोग दीवाने रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed