फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलाउद्दीन खिलजी के रोल के लिए रणवीर ने क्या-क्या पापड़ बेले, अब किया खुलासा

Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Ranveer singh shares intresting shooting facts of alauddin khilji in padmaavat
padmaavat

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' तमाम विरोध प्रदर्शन के बाद 25 जनवरी को रिलीज हो गई। फिल्म में सभी ने रणवीर सिंह के किरदार को इतना सराहा कि भविष्य में अगर अलाउद्दीन खिलजी की बात होगी तो लोग रणवीर सिंह को ही याद करेंगे। फिल्म देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अलाउद्दीन खिलजी जैसे नकारात्मक किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने कितनी मेहनत की होगी।

Ranveer singh shares intresting shooting facts of alauddin khilji in padmaavat
रणवीर सिंह - फोटो : TWITTER
विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर बात करें फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की तो हाल ही में रणवीर ने शूटिंग के कुछ चौंका देने वाले राज से पर्दा गिराया है। एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया, फिल्म का विरोध इस हद तक बढ़ गया था कि उन्हें 30-30 दिन तक बिना ब्रेक लिए शूटिंग करनी पड़ी थी। रणवीर ने बताया, खली बली गाने की शूटिंग के दौरान तो मेरी टांगे बिलकुल बेजान हो गईं थीं।
Ranveer singh shares intresting shooting facts of alauddin khilji in padmaavat
Ranveer Singh

रणवीर ने बताया, 45 डिग्री टेम्परेचर में अपने शरीर पर 12 किलो का लेदर कॉस्ट्यूम पहन कर शूटिंग करना आसान नहीं था। मई की तपा देने वाली गर्मी में इतने भारी कॉस्ट्यूम पहन कर लगातार दौड़ते रहना बहुत मुश्किल था। मैं शूटिंग के दौरान बेहोश भी हो गया था। इतना ही नहीं फिल्म के किरदार के साथ न्याय करने के लिए मैं अंधेरी कोठरियों में भी रहा था ताकि पूरी तरह से रोल को पर्दे पर बखूबी निभा सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh shares intresting shooting facts of alauddin khilji in padmaavat
अलाउद्दीन रणवीर - फोटो : Self
अब जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' देख कर आने वाले लोगों का कहना है अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपने रोल के साथ जो न्याय किया हैं वो शायद कोई और नहीं कर सकता था। तब कहीं जाकर रणवीर को लगा कि उनकी मेहनत रंग लाई।फिल्म में खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर कल्पनाओं में बसे खिलजी को नया रूप दे दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed