{"_id":"5b0edf344f1c1ba66e8b55bf","slug":"ranveer-singh-simba-look-leak-pics-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसा होगा 'सिंबा' में रणवीर सिंह का लुक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ ऐसा होगा 'सिंबा' में रणवीर सिंह का लुक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' के हिंदी वर्जन 'सिंबा' में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रणवीर सिंह मंगलवार को जिम के बाहर देखे गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इस फिल्म में इसी लुक में नजर आएंगे।
रणवीर सिंह
बता दें कि रणवीर सिंह ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म की है और अब वह रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' की तैयारियों में जुट गए हैं।
रणवीर सिंह
फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह का किरदार एक पुलिस वाले का होगा और उनके अपोजिट शैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह
रणवीर कपूर के नए लुक की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज और ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह 'सिंबा' में एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं। रोहित ने उनसे कहा है कि 'सिंबा' में उन्हें रणवीर का लुक ऐसा चाहिए कि जब वह पुलिस की वर्दी पहने तो उनकी बॉडी बाहर तक दिखनी चाहिए। बता दें यह फिल्म इस साल के अंत में 28 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी है।