बॉलीवुड के पावर हाउस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने अतरंगी लुक और फैशन सेंस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। रणवीर का अजीबो-गरीब लुक में नजर आना कोई नई बात नहीं है। रणवीर आए दिन अपने लुक के साथ कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। यही कारण है कि कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में रणवीर ने एक बार फिर अपने लुक के साथ एक कुछ नया किया है। रणवीर के इस लुक के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
मजेदार: '21वीं सदी का खिलजी', रणवीर सिंह का अनोखा लुक देखकर आई मीम्स की बहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर नीले रंग के शाइनी लोअर टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा सा हार पहना है। जिसे देखकर लोग उनकी तुलना बप्पी लहरी से कर रहे हैं। फोटो में रणवीर सिंह की दाढ़ी और मूंछ के साथ-साथ उनके लंबे बाल भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपने अनोखे और सबसे जुदा फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर हचलच मचा दी है। उनके नए फोटोशूट और चौंकाने वाले लुक की तस्वीरें देखते ही ट्विटर पर मीम्स की बहार आ गई है। एक यूजर ने रणवीर के नए लुक पर मीम बनाते हुए उन्हें अमेरिकी सिंगर और एक्टर जेरेड से कंपेयर कर डाला। इस यूजर ने रणवीर को सस्ता 'जेरेड लेटो' बता दिया।
#RanveerSingh Jared Leto...who?! pic.twitter.com/W36KPmgD5G
रणवीर का ये नया लुक देखकर एक यूजर ने लिखा कि 'लॉकडाउन के बाद ऑफिस का पहला दिन।'
First day in office after lockdown pic.twitter.com/5z3vpommUz
वहीं एक यूजर ने तो लिख डाला कि 'जब आपकी बीवी कहती है कि जो मेरा है सब तुम्हारा है और आप उसे गंभीरता से ले लेते हैं।'
When your wife says “jo mera hai sab tumhara hai” and you take her seriously. pic.twitter.com/jnaqMjtC82
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) June 30, 2021