फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: मैडम तुसाद में लगीं रणवीर सिंह की प्रतिमाएं, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा दिल छूने वाला नोट

Mon, 18 Dec 2023 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Dec 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Wax Statues has been installed at Madame Tussauds in London and Singapore details Inside
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। अपनी दमदार अदाकारी से वे लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। हाल ही में उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई। कई फिल्मी सितारों की तरह उनकी भी मोम की प्रतिमा लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। 


Films on Dawood and Underworld: इन फिल्मों में दिखा अंडरवर्ल्ड का खौफनाक दौर, दाऊद की भूमिका में दिखे ये चेहरे

Ranveer Singh Wax Statues has been installed at Madame Tussauds in London and Singapore details Inside
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट के साथ अपनी दो मूर्तियों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "बड़े होते हुए, मैं दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख हस्तियों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीरों पर मोहित हो गया था, तभी मुझे एहसास हुआ कि वे लंदन की प्रसिद्ध मैडम तुसाद की मोम की प्रतिमाएं थीं।"  उस पौराणिक संग्रहालय का आकर्षण मेरे साथ हमेशा रहा। अब वहां मेरा अपना मोम का पुतला होना अवास्तविक लगता है। मैं कृतज्ञ हूं कि मेरा पुतला दुनिया की सबसे निपुण हस्तियों के बीच है।'' नोट में उन्होंने आगे बताया है कि सिनेमा की वजह से ऐसा संभव हो सका है।

Ranveer Singh Wax Statues has been installed at Madame Tussauds in London and Singapore details Inside
'डॉन 3' में रणवीर सिंह - फोटो : Social media

रणवीर सिंह अन्य प्रमुख हस्तियों की श्रेणी में शामिल हो गए जिनकी मोम की प्रतिमाएं  मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित की गई हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की प्रतिमाएं भी लंदन और दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में मौजूद हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Wax Statues has been installed at Madame Tussauds in London and Singapore details Inside
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणवीर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी', 'लुटेरा' और 'गली बॉय' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं। उनकी नवीनतम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को भी प्रशंसकों से अपार प्यार मिला। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Wax Statues has been installed at Madame Tussauds in London and Singapore details Inside
रोहित शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Social media

अभिनेता को हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में तीसरे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मानद युसर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं।
KWK 8: इस बार करण के शो में मचेगा पुलिस वालों का धमाल, जब दहाड़ते नजर आएंगे सिंघम और रोहित की जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed