{"_id":"5d6b3c548ebc3e93cd669a4b","slug":"raqesh-bapat-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली हिट के बावजूद फ्लॉप रहा ये अभिनेता, अरुण जेटली की भतीजी से शादी कर खूब बटोरी थी चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली हिट के बावजूद फ्लॉप रहा ये अभिनेता, अरुण जेटली की भतीजी से शादी कर खूब बटोरी थी चर्चा
फिल्म 'तुम बिन' से डेब्यू करने वाले अभिनेता राकेश बापट का जन्म 1 सितंबर 1978 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ। राकेश साल 1999 में हुए ग्रासिम मिस्टर इंडिया में रनर अप रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापन भी किए। 'तुम बिन' के हिट होने के बाद राकेश को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार', 'कोई मेरे दिल में है', 'नाम गुम जाएगा' और 'हीरोइन' जैसी कई फिल्में कीं।
2 of 5
tv serial
- फोटो : social media
फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद राकेश बापट ने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। राकेश ने सीरियल 'मर्यादा: लेकिन कब तक' से खूब पॉपुलरिटी पाई। इसके अलावा उन्होंने 'सेवेन', 'कुबूल है', 'तू आशिकी', 'नच बलिए 6', 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज किए।
3 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
- फोटो : social media
सीरियल 'मर्यादा: लेकिन कब तक' में राकेश बापट के साथ अभिनेत्री रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में थीं। दोनों की पहली मुलाकात इस शो में ही हुई थी। जल्द ही वो दोस्त बन गए और इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। करीब एक साल रिलेशन में रहने के बाद मई 2011 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
- फोटो : file photo
शादी के 8 साल बाद ही राकेश और रिद्धि के बीच अनबन होने लगी। दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की काफी कोशिशें भी कीं लेकिन वो नाकाम रहे। इसी साल फरवरी में राकेश बापट और रिद्धी ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने का आधिकारिक एलान किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अरुण जेटली के साथ राकेश बापट और रिद्धि डोगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धि से अलग होने पर राकेश ने कहा था- 'इसकी कोई वजह नहीं है। कई बार चीजें उस हिसाब से नहीं चल पाती हैं जैसा हम सोचते हैं। इतना है कि हमारे लिए सिर्फ प्यार की परिभाषा बदल गई है हालांकि हम दोस्त बने रहेंगे।' बता दें कि रिद्धि डोगरा रिश्ते में अरुण जेटली की भतीजी लगती हैं। जेटली उनके फूफा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।