Alia Bhatt: राहा कपूर के जन्मदिन पर आलिया-रणबीर दिखाएंगे बेटी का चेहरा? अभिनेत्री ने खोला राज
फैंस आलिया-रणबीर की नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। आलिया ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे से पहले उसका फेस न रिवील करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पैपराजी से आग्रह किया था कि उनकी बेटी के जन्म के शुरुआती समय में उसकी तस्वीरें न क्लिक करें, जिसका अभी तक पालन किया जा रहा है। आलिया ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। कुछ ही दिनों में राहा कपूर एक साल की हो जाएगी। ऐसे में फैंस उसका चेहरा देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 6 नवंबर को आलिया-रणबीर की बेटी एक साल की हो जाएगी।
Ahan Shetty: अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर अहान ने लिखा भावुक नोट, बहन ने सवाल करते हुए पूछा- 'आप ठीक हैं?'
आलिया से हाल ही में एक बातचीत में यह पूछा गया कि वह फैंस को अपनी बेटी राहा का चेहरा कब दिखाएंगी। इसपर आलिया ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम कभी किसी को उसका चेहरा नहीं देखने देंगे, लेकिन हमें अपब्रिंगिंग की इस चीज के साथ और अधिक सहज होने की जरूरत है।'
KH234: केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर, फैंस हुए उत्साहित
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'जब हमें लगेगा कि ये वक्त सही है और हम इसके लिए तैयार हैं। तब हम फेस फैंस के साथ रिवील कर देंगे।' ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राहा कपूर के जन्मदिन पर फैंस को उनका चेहरा देखने को मिलेगा।
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आई हैं। वहीं इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म ‘जिगरा’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज किया जाएगा।
Dum Masala Teaser: बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, महेश बाबू की फिल्म 'दम मसाला' का टीजर हुआ रिलीज