{"_id":"64c4e37113ac5adb73095939","slug":"rarkpk-kangana-ranaut-slams-karan-johar-for-rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-and-call-ranveer-singh-a-cartoon-2023-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RARKPK: कंगना रणौत का फिल्म पर सीधा कटाक्ष, रणवीर को बताया कार्टून और करण को दी रिटायरमेंट की सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RARKPK: कंगना रणौत का फिल्म पर सीधा कटाक्ष, रणवीर को बताया कार्टून और करण को दी रिटायरमेंट की सलाह
करण जौहर ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बतौर डायरेक्टर वापसी की है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक तरफ क्रिटिक्स समेत फैंस फिल्म की सराहना कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ लोग इसे लेकर नेगेटिव रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, मूवी रिलीज के बाद से ही कंगना रणौत एक्टिव हो गई हैं, और एक के बाद एक नोट लिखकर इस पर निशाना साध रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
मूवी रिलीज के साथ ही कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नोट लिखकर बिना नाम लिए इस पर तंज कसा था। वहीं, अब कंगना फिर से मूवी पर कटाक्ष करती नजर आई हैं। शनिवार को, कंगना रणौत ने खुले तौर पर करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर अपने विचार साझा किए। कंगना ने निर्माताओं की आलोचना की, और फिल्म को 'डेली सोप' बता दिया।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा, 'भारतीय दर्शक परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की पेचीदगियों पर तीन घंटे लंबी फिल्म देख रहे हैं, और यहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन उन्हें डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की जरूरत क्यों है।'
कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं और आगे लिखा, 'दूसरी बार एक ही फिल्म बनाने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहिए। खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कहना, और लगातार इसे पीछे ले जाना। पैसा बर्बाद मत करो, यह इंडस्ट्री के लिए आसान समय नहीं है, रिटायर हो जाओ।' अब युवा फिल्म निर्माताओं को नई और क्रांतिकारी फिल्में बनाने दें।
कंगना रणौत ने रणवीर सिंह को सामान्य इंसानों की तरह कपड़े पहनने की सलाह देते हुए लिखा है, 'रणवीर सिंह को मेरी ईमानदारी से सलाह है कि उन्हें करण जौहर और उनके ड्रेसिंग सेंस से इम्प्रेस होना बंद कर देना चाहिए। उन्हें एक नॉर्मल इंसान की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धर्मेंद्र या विनोद खन्ना जी अपने दिनों के भारतीय लोगों की तरह कपड़े पहनते थे। कृपया सभी साउथ के हीरोज को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं, और खुद को बड़ी गरिमा के साथ रखते हैं। वे मर्दाना और प्रतिष्ठित दिखते हैं। वे लोग हमारे देश में संस्कृति को बर्बाद नहीं करते हैं।
भारतीय लोग किसी कार्टून जैसे दिखने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाते, जो खुद को हीरो बताता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।