फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'पहले और अब के कंटेंट में काफी फर्क है' ,हिंदी सिनेमा की बदलती रूपरेखा पर करण जौहर की दोटूक

Fri, 08 Sep 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Sep 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
RARKPK Karan Johar blunt statement on the changing contours of Hindi cinema says content changing matters
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का क्रेज यूं तो दर्शकों के सिर से उतर चुका है। लेकिन करण जौहर निर्देशित फिल्म की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म से करण जौहर पूरे सात के ब्रेक के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आए थे। अब करण ने हिंदी सिनेमा पर अपनी राय रखते हुए बताया है कि पहले के मुकाबले सिनेमा में काफी बदलाव आया है।

RARKPK Karan Johar blunt statement on the changing contours of Hindi cinema says content changing matters
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में करण ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और सिनेमा के बदलते रूपों पर चर्चा करते हुए बताया कि अब दर्शक सिनेमाघरों में किस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं। निर्माता ने साथ ही में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटने के लिए सात साल का लंबा समय क्यों लिया था।

Shilpa Shetty: बच्चों के साथ बैठकर भोजन करना बहुत जरूरी, शिल्पा ने साझा किए सुखी वैवाहिक जीवन के मूल मंत्र

RARKPK Karan Johar blunt statement on the changing contours of Hindi cinema says content changing matters
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण ने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री का माहौल काफी अशांत रहा है और मैंने सात साल से कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है। साथ ही, पिछले तीन साल मेरे या इंडस्ट्री के लिए आसान नहीं थे। मैंने बहुत कुछ छुपाया था क्योंकि मैं न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि अपनी कंपनी के लिए भी नॉर्मल दिखना चाहता था। इसलिए जब फिल्म के रिलीज की डेट नजदीक आ रही थी तो मैं काफी घबरा गया था। हालांकि, हमें सफलता और असफलता दोनों के पूरी तरह स्वीकार करना चाहिए।’

Fighter: अनिल-दीपिका संग 'फाइटर' के लिए जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे ऋतिक, साथ नजर आए तीनों सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
RARKPK Karan Johar blunt statement on the changing contours of Hindi cinema says content changing matters
करण जौहर - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा पर अपनी राय रखते हुए करण ने कहा, ‘बॉलीवुड के लिए पहले भी कुछ साल बुरे थे और शायद आने वाले कुछ साल भी बुरे हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि दर्शक बॉलीवुड का बहिष्कार कर दें। यह कहना कि बॉलीवुड अब मर चुका है और साउथ ने उसपर कब्जा कर लिया है काफी गलत होगा। हिंदी सिनेमा अब निरंतर विकास कर रहा है और ऐसे में हर इंडस्ट्री दर्शकों को कुछ नया और हटकर देना चाहती है।’ 

Fighter: अनिल-दीपिका संग 'फाइटर' के लिए जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे ऋतिक, साथ नजर आए तीनों सितारे

 

विज्ञापन
RARKPK Karan Johar blunt statement on the changing contours of Hindi cinema says content changing matters
करण जौहर - फोटो : social media

करण ने आगे कहा कि ‘गदर 2’, ‘पठान’, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि भविष्य में इससे भी अधिक अच्छी फिल्में हम हर साल ऑडियंस को देंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed