फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashami Desai: रश्मि देसाई की टीवी शो नागिन 6 में हुई एंट्री, तस्वीरें शेयर कर अपने किरदार का किया खुलासा

Sun, 27 Mar 2022 02:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 27 Mar 2022 02:31 AM IST
सार

एकता कपूर द्वारा निर्मित मशहूर टीवी धारावाहिक नागिन 6 शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में बतौर मुख्य किरदार नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
Rashami Desai to be a part of ekta kapoor naagin 6 will play the negative role of laal naagin
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

एकता कपूर द्वारा निर्मित मशहूर टीवी धारावाहिक नागिन 6 शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में बतौर मुख्य किरदार नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब इस शो में एक और मशहूर अदाकारा की एंट्री हो चुकी है। बीते कई समय से नागिन 6 में अपनी एंट्री को लेकर चर्चा में रहने वालीं रश्मि देसाई ने आखिरकार शो के सेट से अभी तस्वीरें शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वह इस शोका हिस्सा बनने जा रही हैं।

Rashami Desai to be a part of ekta kapoor naagin 6 will play the negative role of laal naagin
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम


रश्मि ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह जल्द ही एकता कपूर के शो नागिन  ने बतौर लाल नागिन नजर आने वाली हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में रश्मि के अपने किरदार के गेटअप में नजर आ रही हैं।

Rashami Desai to be a part of ekta kapoor naagin 6 will play the negative role of laal naagin
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों में रश्मि लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने नागिन से किरदार से सूट करती हुई हैवी ज्वेलरी भी कैरी की है। अभिनेत्री का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही उनके नागिन 6 में आने की खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai to be a part of ekta kapoor naagin 6 will play the negative role of laal naagin
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, मैं आपको हमेशा से नागिन के गेटअप में देखना चाहता था। आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक अन्य फैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, आखिरकार आपके लुक का खुलासा हो ही गया। इसके अलावा अन्य कई फैंस भी रश्मि की तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन
Rashami Desai to be a part of ekta kapoor naagin 6 will play the negative role of laal naagin
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मि देसाई आखिरी बार कलर्स पर ही प्रसारित हुए मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली रश्मि देसाई टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं। वहीं, शो नागिन 6 की बात करें तो इस शो में प्रथा के किरदार में तेजस्वी प्रकाश नजर आ रही हैं। जबकि रश्मि देसाई लाल नागिन के रूप में बतौर खलनायक का नजर आएंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed