फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: रश्मि देसाई ने फैंस को दी धनतेरस की बधाई, बोलीं- जश्न की शुरुआत खुद से करिए

Sat, 22 Oct 2022 02:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Oct 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Rashmi Desai Wishes Dhanteras 2022 With stunning photos says start celebrating yourself
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। बॉलीवुड में भी दिवाली के त्योहार की रौनक नजर आ रही है। एक तरफ दिवाली पार्टी शुरू हो चुकी हैं, तो दूसरी ओर कुछ सेलेब्स अभी तक शॉपिंग में व्यस्त हैं। टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को धनतेरस की बधाई दी है। इसके साथ ही रश्मि ने बेहद प्यारा संदेश भी दिया है। रश्मि देसाई का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।



Thank God vs Ram Setu: अजय देवगन या अक्षय कुमार, एडवांस बुकिंग में किसने दी किसको मात? यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Rashmi Desai Wishes Dhanteras 2022 With stunning photos says start celebrating yourself
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने चार तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में रश्मि का अंदाज निराला लग रहा है। ब्लैक कलर की शाइनी शॉर्ट ड्रेस में रश्मि किलर पोज दे रही हैं। रश्मि ने सारी तस्वीरें सोफे पर बैठकर क्लिक कराईं हैं। रश्मि देसाई की इन फोटो में आप देख सकते हैं कि ऑफ शोल्डर ड्रेस में रश्मि कहर बरपा रही हैं।

Swara Bhasker: पब्लिसिटी के लिए स्वरा को पसंद है कॉन्ट्रोवर्सी? हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने किया खुलासा!

Rashmi Desai Wishes Dhanteras 2022 With stunning photos says start celebrating yourself
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ रश्मि ने बेहद शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी धनतेरस! आप अपने लिए बेहद कीमती हैं। जब तक आप अपनी कीमत नहीं समझेंगे, आपकी कोई वैल्यू नहीं। किसी भी जश्न की शुरुआत खुद से करिए।' जितना मोटिवेशनल रश्मि का कैप्शन है, उसी अंदाज में उनकी तस्वीरों में भी वही कॉन्फिडेंस झलक रहा है। रश्मि के इस पोस्ट पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmi Desai Wishes Dhanteras 2022 With stunning photos says start celebrating yourself
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि के पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं तो दूसरी ओर सेलेब्स भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। अदा खान और दीक्षा नागपाल ने फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। अशनूर कौर ने लिखा है, 'हॉट।' एक यूजर ने लिखा है, 'आप दुनिया की सबसे सुंदर और विनम्र इंसान हैं। मैं आप का बड़ा फैन हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको भी खूब बधाई। आपको दुनिया की सारी खुशियां नसीब हों।'

Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने खोले अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ के राज, बताई विक्की कौशल की सबसे अच्छी खूबी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed