फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: रश्मिका मंदाना ने फिल्म के एक सप्ताह पूरे होने पर जताया फैंस का आभार, अपने किरदार को लेकर कही ये बात

Sat, 09 Dec 2023 10:22 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 09 Dec 2023 10:22 AM IST
सार

तस्वीरें साझा कर रश्मिका ने लिखा, 'गीतांजलि। अगर मैं एक वाक्य में उसका वर्णन करूं, तो वह घर की एकमात्र ताकत होगी जो परिवार को एक साथ जोड़े रखेगी। वह शुद्ध, वास्तविक, अनफिल्टर्ड, मजबूत और कच्ची है। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna expresses gratitude to fans on 1 week of Ranbir Kapoor starrer Animal drops BTS photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर एनिमल सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया है। ऐसे में रश्मिका ने अपने किरदार को लेकर एक नोट लिखा है और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।

Rashmika Mandanna expresses gratitude to fans on 1 week of Ranbir Kapoor starrer Animal drops BTS photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना ने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने चरित्र को गहन और गंभीर के शूट करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में रश्मिका निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के पास बैठी हैं और मॉनिटर पर उनके शॉट्स देख रही हैं। वहीं तीसरी फोटो निर्देशक की मध्यस्थता में रश्मिका और रणबीर कपूर के बीच फिल्माए जा रहे एक सीन की है।  

Animal Day 8 BO Collection: आठवें दिन एनिमल ने जवान, पठान, गदर 2 सबको धोया, दूसरे वीकेंड का धमाल

Rashmika Mandanna expresses gratitude to fans on 1 week of Ranbir Kapoor starrer Animal drops BTS photos
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तस्वीरें साझा कर रश्मिका ने लिखा, 'गीतांजलि। अगर मैं एक वाक्य में उसका वर्णन करूं, तो वह घर की एकमात्र ताकत होगी जो परिवार को एक साथ जोड़े रखेगी। वह शुद्ध, वास्तविक, अनफिल्टर्ड, मजबूत और कच्ची है। कभी-कभी एक अभिनेता के रूप में, मैं गीतांजलि के कुछ कामों पर सवाल उठाती थी। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे याद है कि मेरे निर्देशक ने मुझसे कहा था, यह कहानी रणविजय और गीतांजलि की थी। यह उनका प्यार और जुनून था। उनका परिवार और उनका जीवन यही वे हैं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna expresses gratitude to fans on 1 week of Ranbir Kapoor starrer Animal drops BTS photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, 'सभी तरह की हिंसा, चोट और असहनीय दर्द से भरी दुनिया में गीतांजलि शांति, विश्वास और शांति लाएगीं। वह अपने पति और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपने भगवान से प्रार्थना करेगीं। वह वह चट्टान थीं जिसने सभी का सामना किया।' उन्होंने कहा, गीतांजलि मेरी नजर में बेहद खूबसूरत हैं। कुछ मायनों में वह उन ज्यादातर महिलाओं की तरह हैं जो मजबूती से खड़ी हैं और दिन-ब-दिन अपने परिवार की रक्षा कर रही हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna expresses gratitude to fans on 1 week of Ranbir Kapoor starrer Animal drops BTS photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

इसके साथ ही उन्होंने एनिमल के एक सप्ताह पूरे होने पर फिल्म की टीम को बधाई दीं। हमारी एनिमल टीम को एक सप्ताह की शुभकामनाएं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। यही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और हर फिल्म के साथ मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। आप सभी को भी बड़ा आलिंगन।

 Bobby Deol: बॉबी देओल के दोनों बेटे बॉलीवुड में कब करेंगे डेब्यू, एनिमल के अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed