सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rashmika Mandanna: साउथ के बाद अब बॉलीवुड में तहलका मचाने को तैयार हैं रश्मिका मंदाना, जल्द ही इन तीन फिल्मों में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Apr 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna is going to debut in Bollywood soon will seen in these three hindi films
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं। उनके फैंस केवल दक्षिण में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। उनकी खूबसूरती की वजह से उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म पुष्पा ने हिंदी पट्टी में जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ का कारोबार किया था। साउथ में धमाल मचाने के बाद अब रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। एक्ट्रेस की एक- दो नहीं बल्कि तीन हिंदी फिल्में जल्द ही आने वाली हैं, जिसमें वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी।

loader
Trending Videos
Rashmika Mandanna is going to debut in Bollywood soon will seen in these three hindi films
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
गुडबाय
रश्मिका मंदाना जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर जानकारी साझा की थी। रश्मिका ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सेट की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'केवल और केवल कृतज्ञता मुस्कुराती है और प्यार करती है।' बता दें कि यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विकास बहल कर रहे हैं। इससे पहले वह क्वीन और सुपर 30 जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna is going to debut in Bollywood soon will seen in these three hindi films
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
मिशन मजनू
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में पाकिस्तान में हुए रॉ के एक मिशन के बारे में दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 11 फरवरी 2021 से चल रही है। इसे इसी साल 13 मई को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी है।
Rashmika Mandanna is going to debut in Bollywood soon will seen in these three hindi films
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी हिट मानी जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed