{"_id":"675fbae373597a263a0ff7d8","slug":"rashmika-mandanna-seen-in-chhaava-and-sikandar-actress-best-special-bonding-with-salman-khan-or-vicky-kaushal-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: सलमान खान-विक्की में से किसके साथ रश्मिका की है स्पेशल बॉन्डिंग, छावा-सिकंदर में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: सलमान खान-विक्की में से किसके साथ रश्मिका की है स्पेशल बॉन्डिंग, छावा-सिकंदर में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:14 AM IST
सार
Rashmika Mandanna: पुष्पा 2 द रूल से सभी के दिलों पर श्रीवल्ली बनकर राज करने वाली साउथ अभिनेत्री अब अपनी आगामी फिल्म छावा के बाद सलमान खान की सिंकदर में नजर आएंगी। सिकंदर में सलमान खान के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, vickykaushal09, beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रश्मिका मंदाना अपनी हालिया रिलीज पुष्पा 2 द रूल की सफलता का आनंद ले रही हैं। रश्मिका अब अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रही हैं, जिसमें सलमान खान की सिकंदर और विक्की कौशल की छावा शामिल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने दोनों अभिनेताओं के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की।
2 of 6
रश्मिका मंदाना-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, beingsalmankhan
रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म सिकंदर में अपने को-स्टार सलमान खान को लेकर खुलकर बातचीत की और कहा, "सलमान सर और मैं जो भी बात करते हैं वह हमेशा हमारे बीच ही रहेगी। मुझे लगता है कि इन रिश्तों को बिना, दिखावा किए बिना, इन्हें बनाए रखना महत्वपूर्ण है।"
एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बेहतरीन अभिनय के बाद नेशनल क्रश अब पुष्पा 2 द रूल के बाद क्रशमिका बन चुकी हैं। रश्मिका ने सलमान खान और विक्की कौशल के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। रश्मिका ने कहा, '' (सलमान खान) और (विक्की कौशल) दोनों ही पूरी तरह से अलग हैं, लेकिन वे दोनों ही दयालु हैं। उनके साथ काम करना बेहद खास अनुभव रहा है और वे वास्तव में अच्छे इंसान हैं, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता हैं।''
रश्मिका ने यह भी बताया कि वह अपने सभ को-स्टार से सीखी गई अनोखी बातों को महत्व देती हैं, जो लिए काफी लाभकारी भी होता है। उन्होंने बताया कि अपने सहकर्मियों के साथ बिताए गए पल और बातचीत को हमेशा छुपाकर रखना सही रहता है। सलमान खान का जिक्र करते हुए रश्मिका ने कहा कि वे दोनों जो भी आपस में बात करते हैं, वह हमेशा उन दोनों के बीच ही रहेगी। उन्होंने सलमान के साथ की हुई बातचीत को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह उनके लिए बहुत कीमती चीज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।