फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने शेयर की बचपन की सहेलियों संग तस्वीरें, बोलीं-"आपकी रश्मिका ऐसी थी"

Sun, 15 May 2022 10:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 15 May 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
rashmika mandanna shares latest pics from her best friend wedding see photos
रश्मिका मंदाना अपनी दोस्तों के साथ - फोटो : insta

दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के देश भर में प्रशंसक हैं। यही वजह है कि उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। पुष्पा के बाद से तो उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। अपनी सादगी भरी खूबसूरती और क्यूट स्माइल से वह लोगों का दिल लूट लेती हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद वह अपने दोस्तों और परिवार के बेहद करीब हैं और उनके लिए समय निकालती रहती हैं। अब रश्मिका मंदाना अपनी दोस्त एक करीबी दोस्त की शादी में शिरकत करने पहुंची। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में वह अपनी बचपन की दोस्तों संग नजर आ रही हैं।

rashmika mandanna shares latest pics from her best friend wedding see photos
रश्मिका मंदाना अपनी दोस्तों के साथ - फोटो : insta

रश्मिका मंदाना उन अभिनेत्रियों में से हैं जो वेस्टर्न के साथ ही पारंपरिक भारतीय लिबास में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। अपनी दोस्त की शादी समारोह के लिए भी अभिनेत्री ने पारंपरिक कोडवा साड़ी को चुना है। इस दौरान वह लाइट ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी में शादी के फंक्शन को एंजॉय करती दिख रही हैं। शादी के दौरान रश्मिका अपनी पुरानी दोस्तों से भी मिलीं और उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।

rashmika mandanna shares latest pics from her best friend wedding see photos
रश्मिका मंदाना अपनी दोस्तों के साथ - फोटो : insta

रश्मिका ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि उनकी फ्लाइट मिस हो गई थी और बहुत मुश्किल से वह फाइनली अपनी दोस्त की शादी अटेंड कर पाईं। अभिनेत्री ने यह भी बताया की ये उनकी 17 साल पुरानी दोस्त हैं, और उनका बचपन उन्हीं के साथ गुजरा है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन के अंत में लिखा, आपकी रश्मिका ऐसी थी। इससे पहले की आपमें से अधिकांश लोग उसे जानते हों और ऐसा लगता है जैसे कुछ भी नहीं बदला है!

विज्ञापन
विज्ञापन
rashmika mandanna shares latest pics from her best friend wedding see photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो साउथ में अपनी पहचान बनाने के बाद अब रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट मिशन मजनू में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। यह फिल्म आगले महीने यानी 10 जून 2022 को रिलीज होने वाली है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed