साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभा लोगों के दिलों अपने लिए एक खास जगह बनाने वाली रश्मिका की फैन फॉलोइंग साउथ ही नहीं अब पूरे देश में है। अभिनेत्री को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां उनका फैंस के साथ किया गया व्यवहार लोगों को इतना पसंद आया कि अब वे उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड सितारों पर भी तंज कस रहे हैं।
Rashmika Mandanna: 'श्रीवल्ली' की दरियादिली पर दिल हार बैठे फैंस, बॉलीवुड सितारों को घमंडी बोल कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रश्मिका मंदाना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री के ब्लू कुर्ती और जींस में सादगी भरे लुक ने फैंस के दिल को जीत लिया। लेकिन रश्मिका मंदाना के उनके फैंस के साथ किए गए व्यवहार ने फैंस को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर मौजूद अपने फैंस से बड़े प्यार से मिलती हैं और सभी के साथ फोटो क्लिक कराती हैं। इसके बाद जब वह गाड़ी में बैठ जाती हैं, तो अपने हाथों से हार्ट बनाकर सभी को बाय कहती हैं।
रश्मिका मंदाना का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आया और अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बॉलीवुड सितारों को रश्मिका से सीख लेने की भी बात कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसी होने चाहिए एक्ट्रेस सिंपल और स्वीट', तो दूसरे ने लिखा, 'रश्मिका को देख लो तो सब खुशनुमा सा लगता है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'यही तो साउथ वालों की खूबी है', तो दूसरे ने कहा, 'बॉलीवुड के सितारों में बहुत घमंड है जबकि साउथ के सितारे हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।'
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सीता रामम' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है और 2 सितंबर को हिंदी में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, वह अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबाय' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह 'पुष्पा 2' और 'एनीमल' में भी दिखाई देंगी।