फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rasika Dugal: अनवर में दीप्ति के छोटे रोल से कैसे बनीं मिर्जापुर की बिना त्रिपाठी, रसिका के दिलचस्प किरदार

Fri, 17 Jan 2025 07:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

Rasika Dugal Birthday: मिर्जापुर वेब सीरीज में बिना त्रिपाठी और दिल्ली क्राइम' में नीति सिंह के अलावा भी रसिका दुग्गल ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। आज रसिका अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके निभाए गए दिलचस्प किरदारों के बारे में।

विज्ञापन
Rasika Dugal famous roles in web series films from Mirzapur to Delhi Crime Out of Love A Suitable Boy more
रसिका दुग्गल - फोटो : इंस्टाग्राम@rasikadugal
रसिका दुग्गल इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मिर्जापुर में रसिका ने बिना त्रिपाठी का किरदार निभाया, जो मिर्जापुर सीरीज के हर एक प्रशंसक का पसंदीदा किरदार बन चुका है। रसिका ने बिना से पहले भी कई फिल्मों और सीरीज में बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जिनमें उनके जबर्दस्त अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता है। आज रसिका के जन्मदिन पर जानिए उनके द्वारा निभाए गए कई दिलचस्प किरदार।  

 
Rasika Dugal famous roles in web series films from Mirzapur to Delhi Crime Out of Love A Suitable Boy more
मिर्जापुर-बिना त्रिपाठी  - फोटो : इंस्टाग्राम@rasikadugal
मिर्जापुर-बिना त्रिपाठी 
मिर्जापुर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में रसिका दुग्गल ने कालीन भैया की दूसरी पत्नी का किरदार निभाया था। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसके बाद इसका दूरसा भाग मिर्जापुर 2 और अब जल्द ही मिर्जापुर 2 आने वाली है। इस सीरीज में बिना त्रिपाठी के किरदार से रसिका ने सभी का दिल जीत लिया है।
 
Rasika Dugal famous roles in web series films from Mirzapur to Delhi Crime Out of Love A Suitable Boy more
अनवर में निभाया दीप्ति का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@rasikadugal
अनवर-दीप्ति
रसिका दुग्गल का जन्म 17 जनवरी 1985 को बिहार में हुआ। रसिका वैसे तो कई भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। 2007 में रसिका ने फिल्म अनवर में एक छोटी भूमिका के साथ स्क्रीन पर शुरुआत की थी। इस फिल्म में रसिका ने दीप्ति नाम का किरदार निभाया था। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसे मनीष झा ने लिखा और निर्देशित किया है। रसिका के अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ कोइराला और मनीषा कोइराला के साथ राजपाल यादव और नौहीद सिरुसी भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rasika Dugal famous roles in web series films from Mirzapur to Delhi Crime Out of Love A Suitable Boy more
दिल्ली क्राइम में भी निभाया दमदार रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@rasikadugal
दिल्ली क्राइम 
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस क्राइम सीरीज 'दिल्ली क्राइम' में रसिका दुग्गल के काम ने दर्शकों का दिल जीतने में जरा सी भी कसर नहीं छोड़ी। इस सीरिज को रिची मेहता ने लिखा और निर्देशित किया है। इस सीरिज में रसिका के अलावा में शेफाली शाह, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग नजर आए। 
विज्ञापन
Rasika Dugal famous roles in web series films from Mirzapur to Delhi Crime Out of Love A Suitable Boy more
आउट ऑफ लव में डॉ. मीरा कपूर के किरदार में नजर आईं - फोटो : इंस्टाग्राम@rasikadugal
आउट ऑफ लव-डॉ. मीरा कपूर
रसिका दुग्गल के आउट ऑफ लव वेब सीरीज में भी बेहतरीन अभिनय किया है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज में रसिका ने डॉ. मीरा कपूर की भूमिका निभाई थी। आउट ऑफ लव माइक बार्टलेट द्वारा डॉक्टर फोस्टर पर आधारित एक भारतीय थ्रिलर ड्रामा टेलीविजन सीरीज है। इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया और ऐजाज खान ने किया है, जिसमें रसिका दुगल के अलाव पूरब कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed