अगर आप अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में देखते हैं तो बीते कुछ समय में अभिनेत्री रसिका दुग्गल लगातार काम करती दिखी हैं। थोड़े ही समय में रसिका दर्शकों के लिए जाना पहचाना चेहरा बन गई हैं। उनकी सहज अदाएगी पर्दे पर खूब पसंद की जा रही है। चलिए इसी कड़ी में अभिनेत्री के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।
कौन हैं रसिका दुग्गल? जो इन दिनों फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में आ रहीं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के जमशेदपुर की रहने वालीं रसिका का जन्म साल 1985 में हुआ। 2004 में उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ वूमन से मैथ में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली। इसके बाद रसिका ने सोफिया पॉलिटेक्निक से पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया। अभिनय में रुचि को देखते हुए उन्होंने पुणे के एफटीआईआई से एक्टिंग में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया।
रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म से की। फिल्म अनवर में उन्होंने चरित्र किरदार निभाए। साल 2008 में उन्होंने फिल्म तहान किया। टीवीएफ के वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स सीजन 2 में उन्होंने कैमियो रोल निभाया। इसके बाद टीवीएफ के ही एक अन्य सीरीज ह्यूमरसली योर्स (2017) में काम किया। इसमें उनके साथ कॉमेडियन विपुल गोयल थे।
2017 में रिलीज हुई फिल्म तू है मेरा संडे में उन्होंने कैमियो रोल किया। फिल्म में बरून सोब्ती, विशाल मल्होत्रा, सहाना गोस्वामी, नकुल भल्ला, अविनाश तिवारी और जय उपाध्याय मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा रसिका फिल्म औरंगजेब, किस्सा, मंटो और लूटकेस में नजर आ चुकी हैं।
निजी जिंदगी की बात करें तो रसिका की शादी अभिनेता मुकुल चड्ढा से हुई है। शादी के बाद भी वे लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हैं। इंस्टाग्राम पर रसिका दुग्गल के प्रशंसकों की संख्या लाखों में है।
A post shared by Rasika (@rasikadugal)