फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम में जन्म, पटना में स्कूलिंग और दिल्ली में ग्रेजुएशन, बर्थडे पर जानें 'हिटलर दीदी' के असली राज

Wed, 11 Sep 2019 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Sep 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
rati pandey birthday special here some unknown facts
rati pandey - फोटो : social media

टीवी की 'हिटलर दीदी' के नाम से मशहूर रति पांडे का जन्म 11 सितंबर 1982 को असम में हुआ। वो करीब 7 साल यहां रहीं और प्राइमरी स्कूलिंग भी यहीं से की। फिर उनका परिवार पटना शिफ्ट हो गया जहां उन्होंने सेंट करेंस हाई स्कूल से पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई रति ने दिल्ली के सादिक नगर के केंद्रीय विद्यालय से की। रति ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से पूरा किया।

rati pandey birthday special here some unknown facts
rati pandey - फोटो : social media

एक्टिंग में किस्मत आजमाने के लिए रति ने मुम्बई की ओर रुख कर लिया। रति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में रियलिटी शो 'जी सिनेस्टार्स की खोज' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। रति की बड़ी शुरुआत 'जी टीवी' के 'हर घर कुछ कहता' से हुई। इस सीरियल में उन्हें लीड रोल निभाने का मौका मिला। 

rati pandey birthday special here some unknown facts
rati pandey - फोटो : social media

इसके अलावा रति सोनी टीवी के क्राइम थ्रिलर शो 'सीआईडी', हॉरर शो 'रात होने को है' में नजर आ चुकी हैं। साल 2008 में प्रसारित सीरियल 'मिले जब हम तुम' से उन्हें खूब पॉपुलरिटटी मिली। साल 2010 में 'मिले जब हम तुम' छोड़ने के बाद रति ने डांस रियलिटी शो 'नचले विद सरोज खान' में हिस्सा लिया। साथ ही वो ट्रैवल रियलिटी शो 'जी ले ये पल' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2011 में रति ने सीरियल 'हिटलर दीदी' किया जिसके बाद वो इसी नाम से पहचानी जाने लगीं। रति अपने सीरियल 'पोरस' से भी चर्चा मिली। सीरियल में उन्हें अपने किरदार के लिए 20 किलो की ज्वैलरी पहननी पड़ती थी और वह ज्वैलरी उनके कॉस्ट्यूम से कहीं ज्यादा भारी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rati pandey birthday special here some unknown facts
rati pandey - फोटो : social media

रति अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहीं। रति और टीवी अभिनेता अनस राशिद के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं लेकिन जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की। राशिद ने रिश्ते से इंकार करते हुए कहा था कि  हमारे बीच कुछ भी नहीं चल रहा। 

विज्ञापन
rati pandey birthday special here some unknown facts
rati pandey - फोटो : social media

रति को कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। रति 2011 में 'जी रिश्ते अवार्ड' में 'फेवरेट नया सदस्य अवॉर्ड' से नवाजी गई थीं। इसके साथ ही 'जी रिश्ते अवार्ड' के कई पुरस्कार इनकी झोली में आ चुके हैं। 2009 में 'मिले जब हम तुम' के लिए रति को 'यंग अचीवर अवार्ड' मिला था। 2011 में 'हिटलर दीदी' के लिए भी उन्हें 'जी रिश्ते अवार्ड' मिला था।  

पढ़ें: शूटिंग के दौरान हादसे में बाल-बाल बचा था ये अभिनेता, सेट पर मौजूद लोग समझ बैठे थे एक्टिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed