फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन के घर आया 'नन्हा मेहमान', सोशल मीडिया पर खुद शेयर की तस्वीरें

Wed, 18 Sep 2019 06:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 18 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon becomes grand mother daughter delivers baby boy shared pictures on Instagram
Raveena Tandon welcomes new baby - फोटो : instagram

फिल्मों की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। रवीना टंडन नानी बन गई हैं। रवीना ने नन्हें मेहमान के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में रवीना बेहद खुश नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें नन्हें मेहमान के स्वागत की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रवीना ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट से रवीना की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Raveena Tandon becomes grand mother daughter delivers baby boy shared pictures on Instagram
Raveena Tandon welcomes new baby - फोटो : instagram

रवीना टंडन ने पोस्ट के साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रवीना ने लिखा- 'भगवान का बहुत बहुत शुक्रिया। बच्चा घर आ चुका है।' रवीना की बेटी का नाम छाया है जिसे रवीना ने गोद लिया था। छाया ने बेटे को जन्म दिया है। एक तस्वीर में रवीना की बेटी बच्चे को गोद में पकड़े हुए हैं तो वहीं रवीना हाथ जोड़े भगवान का शुक्रिया करती हुई दिखाई दे रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanking the pantheon almighty . The baby comes home 👶🏼💃🏻💫🎂 !

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

Raveena Tandon becomes grand mother daughter delivers baby boy shared pictures on Instagram
Raveena Tandon with friends and family - फोटो : instagram

बच्चे के जन्म के बाद जैसे ही रवीना बेटी और नाती को लेकर घर पहुंचीं तो सबसे पहले उन्होंने भगवान की पूजा की। इस खास मौके पर रवीना ने सफेद रंग के सूट के साथ लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। रवीना ने 8 सितंबर को छाया की गोद भराई की रस्म की थी। रवीना ने इस पार्टी को बेहद निजी रखा था जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon becomes grand mother daughter delivers baby boy shared pictures on Instagram
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

गोद भराई में रवीना की बेटी राशा थडानी भी पोज देती नजर आईं। राशा ने पार्टी में मरून कलर की ड्रेस पहनी थी वहीं रवीना टंडन की बात करें तो उन्होंने प्रिंटेड टॉप के साथ ट्राउजर कैरी किया। इन तस्वीरों को रवीना ने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me and my brood ! My baby’s baby! Countdown has begun !!😍😍♥️♥️🍼🍼 @officialrashathadani

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

विज्ञापन
Raveena Tandon becomes grand mother daughter delivers baby boy shared pictures on Instagram
रवीना टंडन और बीच में उनकी बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, रवीना टंडन ने शादी से पहले ही दो बच्चियों को गोद लिया था, जिनमें से एक का नाम पूजा और दूसरी का नाम छाया है। उस वक्त पूजा की उम्र 11 साल तो छाया की उम्र 8 साल थी। रवीना ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे राशा और रणबीर हैं। रवीना इस वक्त रियलिटी शो 'नच बलिए 9' को जज कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें:- मुंबई मेट्रो का समर्थन करते ही बिग बी से नाराज हुए लोग, घर के बाहर कर रहे प्रदर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed