{"_id":"5db362e18ebc3e014d682d16","slug":"raveena-tandon-birthday-special-her-love-story-with-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब प्यार में पागल रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश, अजय देवगन ने दी थी धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब प्यार में पागल रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश, अजय देवगन ने दी थी धमकी
रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली रवीना का आज जन्मदिन है। 26 अक्टूबर 1974 को पैदा हुईं रवीना को बॉलीवुड में 27 साल से ज्यादा चुके हैं। उनका नाम एक वक्त पर अजय देवगन के साथ जुड़ा था। कहा तो ये तक जाता है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
2 of 6
Raveena Tondon
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन अब काजोल और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके खूब अफेयर के चर्चे रहते थे। जिस हीरोइन के साथ वो काम कर लेते थे वो उन पर फिदा हो जाती थी। इन्हीं में से एक हीरोइन रवीना टंडन भी थीं।
3 of 6
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और रवीना टंडन की इस लव स्टोरी पर किसी का ध्यान नहीं गया होगा। ये बात उस समय की है जब अजय ने रवीना के साथ फिल्म दिलवाले में काम किया था। वो अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अजय देवगन
तब अजय ने रवीना को छोड़ करिश्मा का हाथ थाम लिया। ये सब देखकर रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। तब अजय देवगन ने एक बयान में कहा था कि रवीना टंडन का सुसाइड अटेंप्ट केवल पब्लिसिटी का बहाना था। वो बस थोड़ा लाइमलाइट में आना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अजय देवगन
वहीं रवीना का कहना था कि अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और अब वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। तब अजय ने कहा था कि रवीना को पागलों के डॉक्टर की जरूरत है। ना वो कभी मेरी दोस्त थीं और ना ही मैंने कभी उससे प्यार किया। ये सब वो इमैजिन कर रही हैं। अजय ने ये भी कहा था कि रवीना मेरे नाम से खुद को खत लिखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।