बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का जन्मदिन 26 अक्तूबर को होता है। रवीना सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 27 साल से ज्यादा चुके हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना कि पहले था। रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर। तो चलिए आज आपको रवीना और अक्षय की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जो अधूरी रह गई।
रवीना टंडन ने इस अभिनेता से कर ली थी गुपचुप सगाई !, ये हीरोइन बनी दोनों के अलग होने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वक्त ऐसा था जब बला की खूबसूरत रवीना टंडन और अभिनेता अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा पूरी फिल्म इंडस्ट्री में थी। इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। जिसकी एक वजह इन दोनों की नजदीकियों को बताया गया।
इस फिल्म के बाद दोनों को एक साथ कई मौकों पर हाथ में हाथ थामे देखा गया। यहां तक कि ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि यह दोनों किसी भी वक्त शादी की तारीख का एलान कर सकते हैं। अक्षय से शादी के चलते रवीना ने एक वक्त पर फिल्म साइन करना भी बंद कर दिया था। 1999 में स्टारडस्ट को दिए गए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था - 'अक्षय ने कहा है कि फिल्म का आखिरी शूट खत्म होते ही वह उनसे शादी कर लेंगे। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना ने यह भी कहा था कि अक्षय और उन्होंने मंदिर में जाकर चुपके से सगाई भी कर ली थी।'
रवीना टंडन के अनुसार - 'अक्षय को इस बात का डर था कि अगर सगाई की खबर बाहर आ जाएगी तो उनके करियर पर खराब असर पड़ सकता है। यहां तक कि महिला फैंस पर भी।' उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी कि अक्षय रवीना के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं। रवीना बहुत परेशान हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी की।
अनिल थडानी की रवीना दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों ने राजस्थान में 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था। जिनका नाम पूजा और छाया है। शादी के बाद रवीना के अनिल से दो बच्चे हैं रशा और रणबीर। हालांकि कभी भी रवीना का प्यार अपनी दोनों गोद ली हुई बेटियों के लिए कम नहीं हुआ।
पढ़ें: KBC: ऐश्वर्या की आंखों की तारीफ करने पर 'निराश' हुए बिग बी, बीच शो में कंटेस्टेंट से कही ये बात