वॉर के बॉक्स ऑफिस पर कमाए 309 करोड़ रुपए
जारी है WAR की कमाई, केजरीवाल ने किया फिल्म रिव्यू, पढ़ें पांच खबरें
माधुरी दीक्षित ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और डांस से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। माधुरी दीक्षित ने इस चैनल पहला वीडियो अपने डांस का साझा किया है। उनका ये डांस वीडियो आईफा परफॉर्मेंस के दौरान का है। माधुरी दीक्षित ने आईफा अवॉर्ड्स में अपने ही कई गानों पर शानदार डांस किया था। इसके अलावा इस वीडियो में उनकी डांस रिहर्सल भी दिखाई गई है। उनके फैंस इस वीडियो का काफी पसंद कर रहे हैं।
वरीना हुसैन ने सलमान खान को बताया अपना नया क्रश
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग की तीसरी किस्त 'दबंग 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा सेे काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर दंबग 3 के ट्रेलर को सलमान खान के फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी काफी पसंद किया है। अभिनेत्री वरीना हुसैन ने ना केवल दंबग 3 के ट्रेलर की तारीफ की है, बल्कि सलमान खान ने अपना नया क्रश बताया है। वरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दंबग 3 के ट्रेलर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘पांडे जी, हमारा नया क्रश हैंl’ बता दें कि दबंग सीरीज में सलमान खान के किरदार का नाम पांडे जी यानी चुलबुल पांडे है।
A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain) on
नोटा से भी कम वोट मिले एजाज खान को
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। तमाम राजनेताओं के बीच इस बार विधानसभा चुनाव में रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान भी खड़े हुए, लेकिन इस चुनाव में एजाज खान की ना केवल जमानत जब्त हो गई बल्कि उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वह मुंबई की भायखला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार थे। यहां उन्हें केवल 2173 वोट मिले जबकि नोटा पर 2789 वोट गिरे थे। एजाज खान अपने इस प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने की ‘सांड की आंख’ की तारीफ
Watched the film Saand Ki Aankh with my family last evening.. The story of Shooter Dadis, Chandro and Prakashi Tomar is very inspiring. Congrats @taapsee and @bhumipednekar pic.twitter.com/lqrQZoxajv
अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर शूटर की फिल्म ‘सांड की आंख’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक और समीक्षक इस फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म ‘सांड की आंख’ की ट्विटर पर तारीफ की है। उन्होंने अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की तारीफ की साथ ही इस फिल्म के लिए दोनों को शुभकामानएं भी दीं।