{"_id":"5c70beaabdec224a415dd1ee","slug":"raveena-tandon-celebrates-her-15th-marriage-anniversary-with-anil-thadani-shares-throwback-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन ने 15 साल बाद शेयर की शादी की तस्वीर, पति के साथ रोमांटिक होकर सेलिब्रेट की एनिवर्सरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना टंडन ने 15 साल बाद शेयर की शादी की तस्वीर, पति के साथ रोमांटिक होकर सेलिब्रेट की एनिवर्सरी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन ने शुक्रवार को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने पति अनिल थडानी को बेहद खास अंदाज में सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इन दोनों ने साल 2004 में शादी रचाई थी।
2 of 5
raveena tandon
- फोटो : social media
रवीना टंडन ने शादी के 15 साल पूरे होने पर ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें में साझी की हैं। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अनिल थडानी के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए इमोशनल कैप्शन भी दिया है। रवीना टंडन ने लिखा- 15 साल के प्यार, हंसी, ईमानदारी पर मुझे भरोसा है। आपके लिए मेरा प्यार गुजरते दिनों के साथ बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
raveena tandon
- फोटो : social media
रवीना टंडन की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मातृ' में नजर आईं थी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की दिलवाले, खिलाडियों के खिलाड़ी, जिद्दी, दुल्हे राजा और अखियों से गोली मारे जैसी कई सुपरहिट फिल्मों दी हैं।
बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस शुरू करने वाली हैं इसके तले वह एक वेब सीरीज भी बना रही हैं। पता हो कि रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर। एक समय ऐसा था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा खूब होती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।