सब्सक्राइब करें

13 साल की हुई रवीना टंडन की तीसरी बेटी, पति की गैरमौजूदगी में ऐसे मनाया जन्मदिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Is Teenager Now See Pictures Of Her Birthday Bash At Gateway Of India
Raveena Tandon - फोटो : Instagram

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी टीनेजर हो गई हैं। इसकी खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। अपनी बेटी के 13वें जन्मदिन को एक्ट्रेस ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। रवीना टंडन अपनी बेटी राशा और उनकी गर्ल गैंग को लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं। यहां पानी की लहरों के बीच बोट पर राशा का बर्थडे बैश हुआ। 

Trending Videos
Raveena Tandon Daughter Rasha Is Teenager Now See Pictures Of Her Birthday Bash At Gateway Of India
Raveena Tandon Daughter - फोटो : Instagram

सफेद रंग की रिप्ड जीन्स और नीले-सफेद रंग की टॉप में रवीना इतनी दिलकश लग रही हैं कि उनकी इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह 13 साल की बच्ची की मां हैं। वहीं, बर्थडे गर्ल ने हरे रंग की शॉर्ट ड्रेस और स्नीकर्स में सबको इंप्रेस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Is Teenager Now See Pictures Of Her Birthday Bash At Gateway Of India
Raveena Tandon

'मोहरा' की एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी बेटी को इंस्टाग्राम पर भी बर्थ डे विश किया-

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

Raveena Tandon Daughter Rasha Is Teenager Now See Pictures Of Her Birthday Bash At Gateway Of India
Raveena Tandon

रवीना टंडन ने 22 फरवरी, 2004 को बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। उनकी शादी खत्री-सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। उन्होंने राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। रवीना टंडन मेवार की रानी की 100 साल पुरानी पालकी में बैठकर विदा हुई थीं। उन्होंने अपनी मां की शादी का जोड़ा पहना था जिसे फैशन डिजाइनर मानव गंगवानी ने री-डिजाइन किया था। 

विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Is Teenager Now See Pictures Of Her Birthday Bash At Gateway Of India
Raveena Tandon Daughter - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि राशा थडानी रवीना टंडन की तीसरी बेटी हैं। एक्ट्रेस की दो और बेटियां- पूजा और छाया हैं। पूजा और छाया को रवीना टंडन ने शादी से पहले गोद लिया था। वहीं रवीना और अनिल थडानी के दो बच्चे- बेटी राशा है और बेटा रणबीर थड़ानी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed