एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग चैलेंज एक्सेप्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त और अभिनेत्री नीलम कोठारी के साथ ऐसा ही एक चैंलज को पूरा किया। रवीना ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में रवीना 90 के दशक की एक्सेसरीज दिखाती नजर आ रही हैं। साथ ही वह गोविंदा का हिट गाना 'मेरी पैंट भी...' भी गा रही हैं।
Viral Video: रवीना टंडन ने 90s के लुक में शेयर किया वीडियो, बेटी राशा ने कमेंट कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फैंस के साथ वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "#टेकवन और #टेकटू...मेरा स्टाइल भी 90s! मेरे दोस्त भी 90s .. और सच्ची मु्च्ची...मेरी जींस और जूते और बैग सभी 90 के दशक के हैं और मैं भी...हाहाहाहा। हम भी !! वीडियो शेयर करते ही यह तेजी से वायरल होने लगा और इस पोस्ट पर फैंस के साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी कमेंट करने लगे। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा, 'ऑसम 90s'।
वहीं, उनके एक प्रशंसक ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया। बता दें कि रवीना इन दिनों संजय दत्त के साथ 'घुड़चड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह संजय और यश अभिनीत 'केजीएफ: चैप्टर 2' में भी जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में संजय दत्त के साथ रवीना का भी नेगेटिव किरदार है। रवीना की यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगेगी।