सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: रवीना टंडन ने पिता की तेरहवीं पर दिखाया पीएम मोदी का लिखा भावुक पत्र, इन बातों का था जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon received an emotional letter from PM Modi after the death of her father Ravi Tandon
रवीना टंडन, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने पिता रवि टंडन को 11 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। पिता के निधन के बाद रवीना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं, जिसके जरिए अभिनेत्री ने अपने पिता को भावुक मन से याद किया था। वहीं, आज यानी गुरुवार को रवीना ने अपने पिता की तेहरवीं (शोक के अंतिम दिन का प्रतीक समारोह) पर एक ट्वीट किया है, जिसमें रवीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए नोट के बारे में बताया है। ये नोट प्रधानमंत्री मोदी ने रवि टंडन के निधन पर रवीना को भेजा था। इस नोट में पीएम मोदी ने रवीना टंडन और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


 
रवीना ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘सर नरेंद्र मोदी जी, आपके शब्दों के लिए धन्यवाद, आपने सच कहा। वह वर्सटाइल वर्क की विरासत छोड़ गए हैं।’
 

Trending Videos
Raveena Tandon received an emotional letter from PM Modi after the death of her father Ravi Tandon
रवीना टंडन अपने पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, रवीना टंडन ने एक और ट्वीट किया, जिसमें अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए नोट के साथ अपने पिता की तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ रवीना टंडन ने लिखा, ‘आज पापा की तेरहवीं है। ये वो दिन है जब आत्मा अंत में सभी बंधनों को छोड़कर अपने स्वर्गीय निवास में विश्राम करती है। मैं आप सभी को उनके लिए प्यार और हमारे समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं। एक सज्जन निर्देशक। वो थे और हैं। हकीकत में प्यार किया जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon received an emotional letter from PM Modi after the death of her father Ravi Tandon
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नोट में रवीना टंडन और उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ‘रवि टंडन जी ने अपनी रचनात्मकता और कौशल से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया है। वह फिल्म निर्माण की बारीकियों को अच्छी तरह समझते थे। एक निर्देशक के रूप में, उन्होंने सिनेमा जगत को कई यादगार फिल्में दीं। उनकी मृत्यु कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपके पिता आपके जीवन में एक बड़ा संबल और प्रेरणस्त्रोत थे।’

Raveena Tandon received an emotional letter from PM Modi after the death of her father Ravi Tandon
रवीना टंडन अपने पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इसक आगे नोट में लिखा है, ‘आपके व्यक्तित्व और कला क्षेत्र में आपकी सफलता में उनके मार्गदर्शन और संस्कारों की झलक स्पष्ट दिखती है।’ इसके आगे नोट में ये भी लिखा गया कि आज रवि टंडन इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे मिली शिक्षा और जीवन मूल्य परिवार के साथ हमेशा रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Raveena Tandon received an emotional letter from PM Modi after the death of her father Ravi Tandon
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अभिनेत्री कभी अपने पिता के साथ काम नहीं कर पाईं, जिसका गम उन्हें हमेशा रहने वाला है। इस बारे में रवीना ने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि जब उन्होंने कदम रखा था तो उनके पिता रिटायर्ड हो गए थे। इसी वजह से वह अपने पिता के साथ काम नहीं कर पाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed