फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइव शो में रवीना का खुलासा-शाहरुख जब भी मेरे पति से मिलते हैं तो कहते हैं, तुम्हारी पत्नी...

Mon, 25 Nov 2019 12:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 Nov 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Raveena tandon says shahrukh khan thinks she is the best scented heroine
Shah Rukh Khan and Raveena Tandon - फोटो : Social Media

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, लाडला, अंदाज अपना अपना और छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। कॉमेडी से लेकर इमोशनल और सीरियस रोल को उन्होंने बखूबी निभाया। इसलिए एक दौर में वो हर अभिनेता के साथ फिल्मों में नजर आती थीं। शाहरुख खान के साथ भी रवीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Raveena tandon says shahrukh khan thinks she is the best scented heroine
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रवीना टंडन ने फिलहाल अब फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन अक्सर वो टेलीविजन पर नजर आ जाती हैं। हाल में रवीना लव लॉफ लाइव शो में पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।

Raveena tandon says shahrukh khan thinks she is the best scented heroine
Raveena Tondon - फोटो : instagram

रवीना ने बताया कि आज भी शाहरुख खान से उनके रिश्ते बहुत मजबूत हैं। रवीना ने कहा, 'शाहरुख जब भी मेरे पति (अनिल थडानी) से मिलते हैं तो मेरी खुशबू की खूब तारीफ करते हैं। शाहरुख मेरे पति से कहते हैं कि तुम्हारे पास पत्नी के रूप में सबसे अच्छी सुगंधित एक्ट्रेस है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena tandon says shahrukh khan thinks she is the best scented heroine
Shah Rukh Khan and Raveena Tandon - फोटो : Social Media

रवीना ने खुलासा किया कि जब वो शाहरुख के साथ फिल्मों में काम किया करती थीं तो भी वह यही कहते थे कि तुम्हारी खुशबू बहुत अच्छी है। रवीना ने बताया कि आज भी शाहरुख से जब भी मुलाकात होती है तो वो मेरे पास आकर खुशबू सूंघने लगते हैं। 

विज्ञापन
Raveena tandon says shahrukh khan thinks she is the best scented heroine
Shah Rukh Khan and Raveena Tandon - फोटो : Social Media

बता दें कि शाहरुख खान और रवीना टंडन ने जादू, पहला नशा, जमाना दीवाना, और ये लम्हें जुदाई के जैसी फिल्मों में साथ काम किया हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed