फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर में दिख रही इस छोटी बच्ची ने बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम, अक्षय से सलमान तक के साथ किया काम

Wed, 22 Jul 2020 07:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jul 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon share her childhood birthday parties photo
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर ज्यादातर सक्रिय रहने वाले फिल्मी सितारों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे करने की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। रवीना टंडन सोशल पर अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। इस बार वह बेहद खास तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। 

Raveena Tandon share her childhood birthday parties photo
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। यह उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। रवीना टंडन की यह तस्वीर उनके जन्मदिन की है। इस तस्वीर में वह केक के सामने बैठी दिखाई दे रही हैं। साथ ही तस्वीर में उनकी मां और उनके करीबी भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रवीना टंडन ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

Raveena Tandon share her childhood birthday parties photo
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवीना टंडन ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'तब और आज, जब जन्मदिन की पार्टियां काफी साधारण हुआ करती थीं, पार्सल, चटनी सैंडविच और वेफर्स के साथ खेलते हुए। मेरी बुआ के साथ केक काटने की तैयारी करते हुए। मेरी मां बाईं तरफ खड़ी हैं और दाईं ओर मेरी मासी।' इस तस्वीर में रवीना टंडन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Back then , when birthday parties were simple, with playing passing the parcel, chutney sandwiches and wafers, with my bua, getting ready to cut my cake , my mom on the extreme left (standing)and my maasi on the right! #sepiaphoto #alongtimeago #childhoodmemories ♥️

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon share her childhood birthday parties photo
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर रवीन टंडन के बचपन की यह तस्वीर वायरल हो रही है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में रवीना टंडन अपने घर में की विज्ञापन की शूटिंग करने की वजह से चर्चा में थीं। देशभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वह घर से नहीं निकल रही हैं। इसलिए उन्होंने विज्ञापन की शूटिंग अपने घर पर ही की। 

विज्ञापन
Raveena Tandon share her childhood birthday parties photo
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रवीन टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करके इस बारे में जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने घर पर ही दो विज्ञापनों की शूटिंग की है। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह भी आश्वासन दिया है कि शूटिंग कम से कम क्रू के साथ की गई और इस दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देशों का भी पालन किया गया था।

पढ़ें: 'फूल तुम्हें भेजा है' से लेकर 'जो तुमको हो पसदं' तक, जन्मदिन पर सुनें मुकेश के ये खास नगमें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed