फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

46 की उम्र में ही रवीना टंडन बन गई थीं 'नानी', अपनी जुबानी बताई दिलचस्प कहानी

Sun, 16 May 2021 05:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 16 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Shares About Her Journey of being a 'NANI' at the age of 46
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'नानी' - जितना प्यारा यह शब्द है उतना ही खास और अनोखा यह रिश्ता भी है। जब यह शब्द आता है तो लोगों के मन में किसी 60 से 70 वर्ष की महिला की तस्वीर आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बता रहे हैं जो मात्र 46 की उम्र में ही नानी बन गईं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं रवीना टंडन की जो 46 की उम्र में नानी बन चुकी हैं। रवीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन वो नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी  प्रतिक्रियाएं देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी जो ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की थी। उस तस्वीर में रवीना बहुत क्यूट लग रही थीं। वहीं एक खास बातचीत के दौरान रवीना ने अपने नानी बनने की दिलचस्प कहानी बताई है। 

Raveena Tandon Shares About Her Journey of being a 'NANI' at the age of 46
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रवीना टंडन के इस आयु में 'नानी' बनने का कारण है कि उनकी गोद ली हुई दो बेटियां - छाया और पूजा। जिनकी शादी हो गई है और वो अब दोनों अब मां बन चुकी हैं। रवीना टंडन बॉलीवुड की पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। उनसे जुड़ी हर बात पर लोगों की नजर रहती है। शायद आप भी जानते ही होंगे कि रवीना टंडन जब 21 वर्ष की थीं तब उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया था। उनकी बड़ी बेटी उस समय 11 वर्ष की थी। अब छाया और पूजा की शादी हो चुकी है और दोनों के अपने बच्चे हैं। बस इसी नाते से रवीना नानी बन गई हैं।

Raveena Tandon Shares About Her Journey of being a 'NANI' at the age of 46
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने बताया था कि वह नानी बन गई हैं। रवीना टंडन कहती है, 'जब 'नानी' शब्द आता है तब लोग 70 या 80 वर्ष की महिला के बारे में सोचते हैं। जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था तब बड़ी बच्ची 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का ही अंतर था। अब वह मां बन गई है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन हमारा रिश्ता एक मां-बेटी का भी है और उनके बच्चों की मैं नानी बन गई हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Shares About Her Journey of being a 'NANI' at the age of 46
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

साथ ही रवीना ने यह भी बताया कि पूजा और छाया को गोद लेना उनका सबसे बढ़िया निर्णय था। रवीना कहती है, 'तब लोग बहुत सोचते थे और मेरे निर्णय के बारे में भी उनकी यही राय थी। कोई मेरे से शादी नहीं करेगा। लेकिन जो किस्मत में लिखा है, वही होता है। मैं इससे ज्यादा खुश नसीब नहीं हो सकती थी।'

विज्ञापन
Raveena Tandon Shares About Her Journey of being a 'NANI' at the age of 46
रवीना टंडन, अनिल थडानी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इनके साथ उनके दो बच्चे हैं राशा और रणबीरवर्धन। छाया एयर होस्टेस और पूजा इवेंट मैनेजर हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed