सिंगर पापोन के लिए अब और भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पापोन की इस हरकत को बॉलीवुड में शर्मिंदगी से देखा जा रहा है। इस कड़ी में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने साफ कह दिया है कि पापोन को अरेस्ट किया जाना चाहिए...
सिंगर पापोन का KISS मामला पहुंचा बॉलीवुड, रवीना टंडन ने साफ बोला- 'अरेस्ट करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनर कंटेस्टेंट को किस करने के विवाद में फंसे सिंगर पापोन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं, रवीना ने सिंगर पर करारा तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है।
रवीना ने अपने ट्वीट में साफ कहा है कि सिंगर पापोन को अरेस्ट किया जाए। रवीना ने लिखा कि' यह हरकत शर्मनाक और घृणित हैं, पापोन को जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाना चाहिए, रवीना ने यह बात भी कही कि कंटेस्टेंट के माता-पिता पर पापोन को बचाने के लिए दवाब डाला जा रहा है।'
Disgusting! Shameful!Perverse! This man Papon should be arrested ! The girls parents succumbing to pressure ! The explanations given are ridiculous! Haven’t felt such anger and shame to see this happen and some on tv debates actually defending the act !
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) February 23, 2018
वहीं, रवीना ने ये भी कहा कि कुछ टीवी डिबेट में इस मामले को लेकर सिंगर का बचाव भी किया जा रहा है जो कि बेहद शर्मनाक हैं। बता दें कि सिंगर शान ने भी पापोन के पक्ष मे एक ट्वीट किया था लेकिन उन्होंने जल्द ही इस ट्वीट को आलोचना का शिकार होने से पहले डिलीट कर दिया।
कल यानि की 23 फरवरी को शाम 5 बजे पापोन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट इस मामले में सफाई देते हुए एक लेटर पोस्ट किया था।
— papon angaraag (@paponmusic) February 23, 2018