फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उस दिन तेज बारिश में फूट-फूट कर रोए थे रवि किशन, कर्ज के पैसे से अस्पताल से छुड़ाई थी बेटी

Wed, 17 Jul 2019 11:46 AM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan Bhojpuri Superstar Birthday: Some very unknown facts about ravi kishan
रवि किशन - फोटो : Twitter

फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ला 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1969 में मुंबई के सातांक्रूज इलाके में जन्मे रवि किशन अब गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन को 3 लाख से भी अधिक वोटों से जीत मिली। रवि किशन दूसरे अभिनेताओं की तरह महज भोजपुरी सिनेमा के उत्पाद बनकर नहीं रहे बल्कि उन्होंने मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा के एक मशहूर और समर्थ अभिनेता के रूप में नाम कमाया और कमा भी रहे हैं। 

Ravi Kishan Bhojpuri Superstar Birthday: Some very unknown facts about ravi kishan
रवि किशन - फोटो : Twitter

रवि किशन को फिल्म 'तेरे नाम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। 2005 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। इस तरह वे इकलौते ऐसे अभिनेता बने जिन्हें एक साथ हिंदी और भोजपुरी की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा होने का गौरव मिला।

Ravi Kishan Bhojpuri Superstar Birthday: Some very unknown facts about ravi kishan
रवि किशन

लेकिन इतना सब कुछ पाने के लिए उन्हें जो मेहनत करनी पड़ी उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि फिल्म न मिलने की वजह से एक समय ऐसा आया था जब वह गलत रास्ते पर चलने को मजबूर होने वाले थे। रवि किशन ने बताया था कि उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ये सब करने से रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Bhojpuri Superstar Birthday: Some very unknown facts about ravi kishan
रवि किशन

एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था- ''मेरे स्ट्रगल के समय मेरी मदद किसी ने भी नहीं की...मुझे याद है मेरी बेटी पैदा हुई थी मेरे पास उसे अस्पताल से लाने तक के पैसे नहीं थे। तब मैंने ब्याज पर पैसे लेकर अपनी पत्नी और बेटी को अस्पताल से बाहर निकाला था। मेरे खेत गिरवी पड़े थे।''

विज्ञापन
Ravi Kishan Bhojpuri Superstar Birthday: Some very unknown facts about ravi kishan
रवि किशन - फोटो : self

कोमल नाहटा के साथ इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था- ''फिल्मों में 10-12 साल काम करने के बाद भी मुझे पैसे नहीं मिलते थे। चेंक लगातार बाउंस होते थे। फिल्म के प्रोड्यूसर सुबह पैसे देते थे और शाम होते होते वापस भी ले लेते थे। लोग पैदल चलकर ऊपर आते हैं मैं रेंगकर ऊपर आया हूं। मैं पैसे के पीछे नहीं फिल्म के पीछे भागता था।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed