बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोनू सूद इस समय कई लोगों की जिंदगी के असली हीरो बन गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में वह प्रवासी मजदूरों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। सोनू सूद मजदूरों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने से लेकर उनको घर पहुंचाने तक, उनका हर तरह से जिम्मा उठा रहे हैं। लोगों की इस तरह से मदद करने पर बॉलीवुड सितारे भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मशहूर अभिनेता रवि किशन ने भी सोनू सूद की तारीफ की है।
मजदूरों की मदद करने पर रवि किशन ने की सोनू सूद की तारीफ, कहा- 'यही सब याद रहता...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से नेता बने रवि किशन ने सोनू सूद द्वारा मजदूरों की मदद करने पर ट्विटर पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यही सब याद रहता है दुनिया में'। सोशल मीडिया पर रवि किशन के इस ट्वीट पर उनके और सोनू सूद के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रवासी मजूदरों की मदद करने पर सोनू सूद की हर जगह तारीफ हो रही है।
यही सब याद रहता हैं दुनिया मैं 🙏
इतना ही नहीं बिहार में सोनू सूद के काम से प्रभावित होकर एक शख्स ने उनकी मूर्ति बनाने तक की बात कर दी। ट्विटर पर प्रफुल्ल कुमार नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर, बिहार के जिला सिवान में लोग आपकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में हैं। सलाम सर, बहुत बहुत प्यार आपको।'
भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना। 🙏 https://t.co/SI9MqVpRRe
इस ट्वीट का सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।' अभिनेता का यह जवाब सुनकर लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने मजदूरों की मदद करने की प्रेरणा कहां से आई। उन्होंने बताया कि उन्हें जब प्रवासी मजदूरों के दर्द का पता चला तो उन्होंने मुंबई के सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का फैसला किया।
सोनू सूद आगे बताते हैं कि इस पहल की शुरुआत उन्होंने कर्नाटक के तीन सौ लोगों से की। उसके बाद वह अब तक उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड सहित दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए भी लॉकडाउन में परेशान लोगों और मजदूरों की मदद कर रहे हैं। कई लोग ट्विटर पर उनसे मदद मांग चुके हैं।
पढ़ें: अजय देवगन की हीरोइन की पहली पसंद बनी 'मनी हाइस्ट', देखिए लॉकडाउन में और क्या क्या देखा प्रियमणि ने