फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में पिता ने न की होती पिटाई तो सेक्स वर्कर बन जाते रवि किशन, आज लेते हैं करोड़ों में फीस

Sun, 02 Sep 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Ravi kishan says he can become sex worker
ravi kishan
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रवि किशन उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिलती है। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई रवि किशन की एक्टिंग का दीवाना है लेकिन आज सुपरस्टार बन चुके रवि किशन को ये सब हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।
Ravi kishan says he can become sex worker
ravi kishan
एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि फिल्म न मिलने की वजह से एक समय ऐसा आया था जब वह पुरुष वेश्या बनने वाले थे। रवि किशन ने बताया था कि वो गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ये सब करने से रोक दिया।
 
Ravi kishan says he can become sex worker
रवि किशन - फोटो : self
इतना ही नहीं बचपन से जुड़े किस्से शएयर करते हुए रवि किशन बताते हैं कि जब वो नाचते-गाते नजर आते, तो उनके पापा बेल्ट से उनकी पिटाई भी करते थे और कहते थे- ये तुम नचनिया क्यों बन रहे हो? लेकिन एक्टिंग के लिए 17 साल की उम्र में ही रवि किशन ने अपना घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi kishan says he can become sex worker
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला
रवि ने अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। इससे उन्होंने 5000 रुपए कमाए थे और उन पैसों से बाइक खरीदकर स्ट्रगल करना शुरू कर दिया। रवि को फिल्म तेरे नाम से काफी पहचान मिली। रवि एक बार अपनी मां के लिए साड़ी खरीदना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने तीन महीने तक अखबार बेचने का काम किया था। पैसे जमा कर जब उन्होंने मां को 75 रुपए की साड़ी लाकर दी तो उनकी मां इतना गुस्सा हुई कि उन्हें थप्पड़ मार दिया। सच्चाई पता चलने पर उनकी मां बहुत रोईं।
विज्ञापन
Ravi kishan says he can become sex worker
ravi kishan
आज रवि किशन का नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर खुशी छा जाती है।जब रवि किशन मुंबई आए थे। उस दौरान बस से चलने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। आज रवि किशन के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी समेत कई गाड़ियां रवि किशन के पास हैं। रवि को बाइक चलाने का भी शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन बाइक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed