{"_id":"5b8b825342c792464109e8df","slug":"sadhana-birth-anniversary-special-use-to-hate-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म से साधना को राज कपूर से हो गई थी नफरत, बात इतनी बढ़ी शूटिंग बीच में छोड़ चली गई थीं घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म से साधना को राज कपूर से हो गई थी नफरत, बात इतनी बढ़ी शूटिंग बीच में छोड़ चली गई थीं घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
sadhna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिंग से ज्यादा अपने खास हेयर स्टाइल से जाने जाने वाली एक्ट्रेस साधना की आज बर्थ एनिवर्सरी है। साल 1960 में 'लव इन शिमला' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तो अच्छा रिस्पांस मिला ही इसी के साथ साधना का फिल्म में हेयर स्टाइल इतना फेमस हो गया कि वह उनका स्टाइल स्टेटमेंट ही बन गया था। साधना ने हिंदी सफर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद महज 15 साल की उम्र में कैमियो में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक रोल मिलने लगे। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि पहली ही फिल्म में राज कपूर और साधना में ऐसी अनबन हुई थी कि वह उनसे बेहद नफरत करने लगी थीं।
sadhna and raj kapoor
साधना पहली बार राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में कैमियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक गाना था जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हुए नजर आते हैं और वो है 'मुड़ मुड़ के न देख मुड़ मुड़ के'। इस गाने में साधना कोरस गर्ल में नजर आई थीं। कहा जाता है कि इसी गाने की शूटिंग के दौरान साधना और राज कपूर की अनबन हो गई थी। यहां तक कि वह राज कपूर से नफरत भी करने लगी थीं।
sadhna
साधना अपने हेयरस्टाइल का शुरुआत से ही काफी ध्यान रखती थीं। कहा जाता है कि 'श्री 420' फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह अपने हेयरस्टाइल का खास ध्यान रखती थी। साधना की यह बात राज कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं थी। राज कपूर ने साधना को ऐसा करने के लिए कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sadhna
साधना को बार बार कहने पर भी जब वह नहीं मानी तो राज कपूर ने गुस्से में उन्हें एक्टिंग छोड़कर शादी करके घर बसाने को कह दिया। साधना को राज कपूर की यह बात बहुत बुरी लगी और वह सेट छोड़कर उसी वक्त चली गईं। इसके बाद यह दोनों करीब 6 साल बाद 'दूल्हा दुल्हन' फिल्म में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
sadhna
साधना ने 30 फिल्मों में काम किया है। साधना का फिल्म करियर भले ही काफी छोटा रहा हो लेकिन उन्होंने इस छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए। इन फिल्मों में लव इन शिमला, हम दोनों, प्रेम पत्र, एक मुसाफिर एक हसीना, असली नकली, मेरे मेहबूब, वो कौन थी, वक्त, आरजू और मेरा साया जैसी फिल्में शामिल हैं।