सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जिंदगी: कभी घर छोड़ा तो कभी पत्नी-बेटी के लिए गिरवी रखे खेत, सुने नहीं होंगे भोजपुरी स्टार रवि किशन के ये किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 19 Sep 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan sold his land for bringing her wife and daughter back from hospital these are the untold stories of Bhojpuri star Ravi Kishan life
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जो आज कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके हैं। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचे इन कलाकारों के पास शोहरत की कोई कमी नहीं। आज सभी इन सितारों को इनके नाम और काम से जानते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो जानते हैं कि इस मुकाम को हासिल करना उतना आसान नहीं था जितना सब दिखता है। इस सफलता को हासिल करने के लिए सालों की मेहतन, हिम्मत और लगन की जरूरत होती है। कई बार असफल होने के बाद भी लगातार कोशिश सफलता का मूल मंत्र है। 

ऐसे ही एक सफल और बड़े कलाकारों में से एक हैं रवि किशन, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया। रवि किशन आज जिस मुकाम पर हैं उसे देख यह अंदाजा लगाना बेदह मुश्किल होगा कि इस कलाकार ने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया है। तो आइए जानते हैं रवि किशन के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से…...

Trending Videos
Ravi Kishan sold his land for bringing her wife and daughter back from hospital these are the untold stories of Bhojpuri star Ravi Kishan life
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम है रवि किशन

रवि किशन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं। वह ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी सिनेमा के भी जाने-माने कलाकार हैं। यही नहीं उनका राजनीति करियर भी काफी सफल रहा। वह अब बीजेपी से सांसद भी बन चुके हैं। इतनी सफल और आरामदायक जिंदगी से पहले एक दौर ऐसा भी था जब रवि को कोई जानता था और न ही उनके पास इतने पैसे थे कि परिवार को आरामदायक जिंदगी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan sold his land for bringing her wife and daughter back from hospital these are the untold stories of Bhojpuri star Ravi Kishan life
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

पिता ने बढ़ाया अभिनेता का हौसला

अपने करियर के शुरुआती दौर में रवि किशन रोज सुबह से शाम स्ट्रगल करते थे। दिनभर की मेहनत से हुई थकान के बाद रवि घर वापस आते समय हार चुके होते थे। हालांकि,इस दौरान रवि के पिता ने उनका सहारा बन उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। 

Ravi Kishan sold his land for bringing her wife and daughter back from hospital these are the untold stories of Bhojpuri star Ravi Kishan life
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

खेत गिरवी रख बेटी को लाए घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रवि किशन की बेटी का जन्म हुआ तब अभिनेता के पास उस समय इतने पैसे भी नहीं थे कि वे अपनी  पत्नी और बेटी को डिस्चार्ज कर अस्पताल से घर ला सकें। ऐसे में उन्होंने अपने खेत गिरवी रख दिए। इसके बाद ब्याज पर कर्ज लेकर वे अपनी बेटी को घर लेकर आए।

विज्ञापन
Ravi Kishan sold his land for bringing her wife and daughter back from hospital these are the untold stories of Bhojpuri star Ravi Kishan life
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में सीता बनने पर होती थी खूब पिटाई

रवि किशन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन में रामलीला में सीता बनते थे। हालांकि, उनके घर वालों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। इसलिए उनकी खूब पिटाई की जाती थी। लेकिन, रवि किशन को एक्टिंग इतनी पसंद थी कि उन्होंने बचपन में ही घर छोड़ने का फैसला कर लिया। साल 2003 में आई उनकी पहली भोजपुरी फिल्म की सफलता के बाद से रवि किशन ने कभी पीछे नहीं देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed