फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि किशन ही नहीं ये 5 एक्टर्स भी बड़े परदे पर बने किन्नर, एक का चेहरा देखते डर गए थे लोग

Tue, 16 Jul 2019 03:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 16 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan to Paresh Rawal Bollywood Actors Played Transgender Role In Films
bollywood celebrities - फोटो : social media
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले रवि किशन का जन्मदिन 17 जुलाई को होता है। रवि किशन ने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपने हर एक किरदार से दर्शकों के बीच बेहद खास छाप छोड़ी। रवि किशन ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब बड़े पर्दे पर उन्होंने एक किन्नर का किरदार निभाया था। जी हां, उन्होंने सैफ अली खान और जिम्मी शेरगिल की फिल्म बुलेट राजा में किन्नर का किरदार किया था। उनके अलावा और भी कई एक्टर है उन्होंने फिल्मी पर्दे पर किन्नर का रोक किया और खूब सुर्खियां बटोरीं। 
Ravi Kishan to Paresh Rawal Bollywood Actors Played Transgender Role In Films
mahesh manjrekar - फोटो : social media
महेश मांजरेकर
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रज्जो में कंगना रनौत न्यूकमर पारस अरोड़ा के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में महेश मांजरेकर ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म को विश्वास पाटिल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
Ravi Kishan to Paresh Rawal Bollywood Actors Played Transgender Role In Films
sadashiv amrapurkar - फोटो : social media
सदाशिव अमरापुरकर
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे लेकिन इन सबके बीच सदाशिव अमरापुरकर के किन्नर का किरदार आज भी याद किया जाता है। इसके लिए सदाशिव को बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला था। कहा तो यह भी जाता था कि इस फिल्म के बाद असल जिंदगी में भी लोग सदाशिव से डरने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan to Paresh Rawal Bollywood Actors Played Transgender Role In Films
Ashutosh Rana - फोटो : social media
आशुतोष राणा
शबनम मौसी पहली किन्नर हैं जिन्होंने चुनाव लड़ा और जीतने में कामयाब रहीं। शबनम मौसी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म में आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। 
 
विज्ञापन
Ravi Kishan to Paresh Rawal Bollywood Actors Played Transgender Role In Films
paresh rawal - फोटो : social media
परेश रावल
1997 में रिलीज हुई फिल्म तमन्ना में परेश रावल किन्नर बने थे। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में पूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed