{"_id":"5d2d76a58ebc3e6d1425ea6e","slug":"farhan-akhtar-with-daughter-and-shibani-dandekar-leave-for-a-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार बेटी को लेकर छुट्टियां मनाने निकले फरहान, बोले-'तस्वीरें मत लो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार बेटी को लेकर छुट्टियां मनाने निकले फरहान, बोले-'तस्वीरें मत लो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छुट्टियों का मौसम है, ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को पिछले कुछ समय से परिवार के साथ विदेशों में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। अब इस लिस्ट में फरहान अख्तर का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन इस मौके पर उनके साथ बेहद करीबी लोग भी थे।
2 of 5
farhan akhtar with daughter
- फोटो : social media
फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूल नहीं किया है लेकिन जिस तरह दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। ऐसे में दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए साथ में छुट्टियां मनाने का फैसला किया।
3 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar
- फोटो : social media
फरहान और शिबानी अलग-अलग एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहीं फरहान के साथ इस बार उनकी बेटी भी साथ थीं। फोटोग्राफर्स ने जैसे ही फरहान की बेटी की तस्वीर लेनी चाही उन्होंने मना कर दिया। लुक्स की बात करें तो फरहान ने इस दौरान ब्लू कलर की टीशर्ट और स्ट्रिप पैंट्स पहने थे। वहीं शिबानी ने ओवरसाइज सेमी फॉर्मल कोट के साथ लैगिंग्स कैरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
farhan akhtar
- फोटो : social media
शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं।
फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।