{"_id":"5d2d7d208ebc3e6d0e20630f","slug":"after-pooja-batra-husband-nawwab-shah-talk-about-marriage-and-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस पूजा का पति बनने के 10 दिन बाद नवाब शाह ने खोला सीक्रेट वेडिंग का असली सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस पूजा का पति बनने के 10 दिन बाद नवाब शाह ने खोला सीक्रेट वेडिंग का असली सच
पूजा बत्रा ने 4 जुलाई को नवाब शाह से गुपचुप शादी कर ली थी । ये शादी दिल्ली में हुई । करीब 10 दिन बाद पूजा ने अपनी शादी की बात कबूली । पूजा और नवाब ने 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया । अब नवाब ने भी पूजा और अपने रिश्ते के बारे में बात की । नवाब ने बताया कि वो और पूजा दोनों ही इस रिश्ते के लिए पूरी तरह से तैयार थे ।
2 of 5
nawwab shah
- फोटो : social media
नवाब कहते हैं, 'हमारा मिलना किस्मत में लिखा था । हम लोग शादी के बारे में बहुत नहीं सोचना चाहते थे और ना ही इसमें देरी करना चाहते थे । हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं । जब मैं पूजा से पहली बार मिला था तो मैंने किसी रिश्ते के बारे में नहीं सोचा था ।'
'उम्र के इस पड़ाव पर आप शून्य रहते हैं । किसी साथी के बारे में नहीं सोच सकते । पूजा मेरी जिंदगी में सूरज की पहली किरण बनकर आई और मैं उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने के तैयार था । अपनी पहली मुलाकात के बाद ही मैं पूजा से शादी करना चाहता था । पूजा एक बहुत अच्छी लड़की है और ये मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
'रोमांस तो अपने अपने आता है । हम दोनों जिंदगी के एक ही पड़ाव पर थे । हमें अपने रिश्ते को लेकर कोई दुविधा नहीं थी । ऐसा आजकल कम ही होता है । हम बड़ी खूबसूरती से मिले और फिर एक के बाद एक चीजें हमारे सामने आने लगीं ।' पूजा और नवाब की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Pooja Batra marries Nawab Shah
- फोटो : instagram
पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'हां हमने शादी कर ली है । हमने दिल्ली में शादी की थी । शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे । मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।