{"_id":"5d2db0258ebc3e6cbc339563","slug":"ravi-kishan-to-sunny-deol-6-celebrity-fight-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवि किशन सहित ये 6 सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे लोकसभा चुनाव, 2 को करारी हार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवि किशन सहित ये 6 सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे लोकसभा चुनाव, 2 को करारी हार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 16 Jul 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Hema, Ravi, Sunny
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर से नेता बने रवि किशन (Ravi Kishan) 17 जुलाई को 50वां जन्मदिन मनाएंगे। रवि किशन ने ना केवल भोजपुरी सिनेमा बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी खूब नाम कमाया। यहां तक कि रवि किशन को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है। फिल्मों के अलावा रवि किशन रियलिटी शो करने से भी पीछे नहीं हटे। 'झलक दिखला जा' और 'बिग बॉस सीजन 1' में भी हाथ आजमाया। यहां तक कि 'बिग बॉस' में अपने डायलॉग से सभी को इंप्रेस कर दिया। रवि किशन के अलावा इस साल कई सेलिब्रिटी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हाथ आजमाया। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।
2 of 7
भाजपा के सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा था। जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी थे। रवि किशन ने इस सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की।
3 of 7
कार्यक्रम में संबोधित करतीं सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत दांव पर थी। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी वह चुनाव जीती हैं। हेमा मालिनी के चुनाव जीतते ही धर्मेंद्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। धर्मेंद्र ने लिखा था- 'हेमा तुम्हें जीत की बहुत बधाई हो। हम लोग मातृभूमि से प्यार करते हैं। बीकानेर और मथुरा में यह साबित भी हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सनी देओल
- फोटो : Social Media
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 7
निरहुआ
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।