बॉलीवुड में हर वक्त कुछ न कुछ नया सामने आता रहता है। ऐसे में एक तरफ जहां सिनेमा के गलियारों से नए अपेडट्स सामने आते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्मों के पोस्टर, ट्रेलर या फिर टीजर देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं सिनेमा की लेटेस्ट पांच खबरें....
रविशंकर ने 'मंदी' वाला बयान लिया वापस तो दिव्या दत्ता के प्यार में डूबीं स्वरा भास्कर, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मंदी कहां है' वाले बयान पर रविशंकर ने दी सफाई
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फिल्मों के एक दिन में 120 करोड़ रुपये कमाने वाले बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं। प्रसाद ने कहा, 'मीडिया से बातचीत का मेरा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। फिर भी मुझे यह जानकर खेद है कि मेरे बयान के एक हिस्सा को गलत तरीके से लिया गया। एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मैं अपना बयान वापस लेता हूं।'
Union Minister Ravi Shankar Prasad: Entire video of my media interaction is available on my social media. Yet I regret to note that one part of my statement has been completely twisted out of context. Being a sensitive person I withdraw my comment. https://t.co/AStYrcoE6v
— ANI (@ANI) October 13, 2019
गोविंदा ने किया खुलासा घर के नौकर भी नहीं मानते उनकी बात
कपिल शर्मा के शो में अभिनेता गोविंदा अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ पत्नी सुनीता और बेटी साथ पहुंचीं। यहां इन सभी ने कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती भी की। इस दौरान गोविंदा ने बताया कि घर में नौकर उनकी बात नहीं मानते हैं। दरअसल, गोविंद ने अपनी पत्नी का किस्सा सुनाते हुआ बताया कि घर के नौकर भी उनकी बात नहीं मानते हैं। गोविंद के इस वीडियो को सोनी ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
कीर्ति आजाद की फिल्म किरकेट का ट्रेलर रिलीज
बिहार के क्रिकेट इतिहास पर आधारित फिल्म किरकेट का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म में पूर्व सांसद कीर्ति आजाद, विशाल तिवारी, सोनम छाबड़ा, सोनू झा और देव सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म किरकेट की कहानी बिहार के क्रिकेट और उसके इर्द-गिर्द घूमती राजनीति पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन योगेंद्र सिंह ने किया है।
फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'तूफान' का पोस्टर रिलीज
बीते दिनों फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'तूफान' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में फरहान एक बॉक्सर के लुक में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फरहान जमकर मेहनत कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि प्रैक्टिस के दौरान उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया है। इसका एक्स रे फोटो खुद फरहान ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। आपको बता दें कि फिल्म 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर दर्शन कुमार विलन के रोल में होंगे। यह फिल्म महाराष्ट्रियन बॉक्सर धर्मेश पाटिल पर आधारित है।
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on